बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने मां के बर्थडे पर शेयर की दिल छूने वाली पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे बहुत...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 16, 2025, 01:25 PM IST

Priyanka Chopra Share Post on Her Mother Birthday: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के बर्थडे पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन भी लिखा है जो लोगों का दिल जीत रहा है। प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

Image

Priyanka Chopra Share Post on Her Mother Birthday

Priyanka Chopra Share Post on Her Mother Birthday: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट सामने आई है जिसे एक्ट्रेस ने अपनी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के बर्थडे पर शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट में क्या खास लिखा है। जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने मां के बर्थडे पर शेयर की वीडियो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि एक इंस्टाग्राम पोस्ट है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। प्रियंका ने इस पोस्ट को अपनी मां के बर्थडे पर शेयर किया है जो जमकर शेयर की जा रही हैं। प्रियंका चोपडा ने मां संग वीडियो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन शेयर करते हुए मां को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा कि 'आपको जन्मदिन की खूब सारी बधाई, हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं।' प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

इन फिल्मों-सीरीज में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल 2' (Citadel 2) की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये अमेजन प्राइम की हिट सीरीज 'सिटाडेल' (Citadel) का दूसरा सीजन है। इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' (Heads of State) में जॉन सीना (John Cena) और इदरीस एल्बा (Idris Elba) के साथ काम कर रही हैं। बॉलीवुड में उनकी अगली फिल्म 'जी ले जरा' (Jee Le Zara) है, जिसमें वो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इन सब के साथ एक्ट्रेस महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ फिल्म SSMB29 में भी नजर आएंगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article