Priyanka Chopra Injury Photos: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभी कुछ महीनों प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से परिवार संग मस्ती करते हुए तस्वीर शेयर करती रहती हैं। लेकिन इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्हें देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस डर गए हैं। प्रियंका चोपड़ा इन वायरल हो रही तस्वीरों में चोटिल नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं इन वायरल हो रही तस्वीरों के पीछे का सच क्या है।
शूटिंग के दौरान हुईं घायल प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अभी हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के फेस पर चोट लगी हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैँ। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की ये फोटोज उनकी अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट (Head Of State)' की शूटिंग के दौरान की हैं। इन फोटोज को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से शेयर किया है। इन वायरल हो रही तस्वीरों में एक्ट्रेस के फेस पर खून की छींटें व खरोंचें दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। 'हेड ऑफ स्टेट' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा धांसू एक्शन सीन्स देती हुई नजर आने वाली हैं।
अयोध्या दर्शन करने पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा जब लास्ट टाइम जब इंडिया आई थीं तब एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या गई थी। प्रियंका चोपड़ा के अयोध्या पहुंचने पर उनके फैंस काफी खुश हो गए थे।
