Priyanka Chopra-Malti Marie Cute Photos: बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में धमाल वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों साउथ की फिल्म एसएसएमबी29 (SSMB29) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा अभी हाल में इंडिया में भी साउथ थी। इस फिल्म के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने सोशस मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी और परिवार की फोटोज-वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल में नई पोस्ट शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट में क्या खास है।
प्रियंका ने मालती मैरी संग की चाय पार्टी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) की नन्हीं परी मालती मैरी (Malti Marie) ने एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी की टी पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो इतनी प्यारी हैं कि फैंस के मन को मोह लिया है। इन तस्वीरों में मालती अपनी छोटी-सी टेबल पर खिलौनों के साथ चाय पार्टी का मजा लेती दिख रही हैं। उसकी मासूम मुस्कान और क्यूट अंदाज ने हर किसी को दीवाना बना दिया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं मालती मैरी और प्रियंका चोपड़ा की ये क्यूट फोटोज।
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल 2 (Citadel 2) की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वो बॉलीवुड में जी ले जरा (Jee Le Zara) के साथ वापसी की तैयारी में हैं, जिसमें कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी अहम रोल में नजर आने वाली है। मालती मैरी और प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
