Priyanka-Nick celebrated Karwa Chauth 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा करवाचौथ के मौके पर भारत में थीं, जिस कारण वो पति निक जोनस के साथ ये खास त्योहार सेलीब्रेट नहीं कर पायी। देसी गर्ल भारतीय त्योहारों को सेलीब्रेट करना काफी पसंद करती हैं और निक जोनस को भी भारतीय त्योहार काफी पसंद हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने करवाचौथ को स्पेशल बनाने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया और फोन की मदद से ये त्योहार सेलीब्रेट किया।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को बताया है कि उन्होंने फोन के जरिए निक जोनस का दीदार किया और करवाचौथ का व्रत खोला। देसी गर्ल ने अपनी इंस्टास्टोरी पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो करवाचौथ का त्योहार सेलीब्रेट करती दिख रही हैं। देसी गर्ल ने अपने पोस्ट के साथ लिखा है, 'जो लोग करवाचौथ सेलीब्रेट कर रहे हैं, उन सभी को मेरी तरफ से शुभकामनाएं' आप देसी गर्ल द्वारा शेयर की गई फोटोज नीचे देख सकते हैं।
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए भारत आई थीं। उन्होंने ये इवेंट अटेंड किया, जिसके बाद अब वो भारत से जा चुकी हैं। देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम के जरिए ही लोगों को बताया है कि वो भारत से जा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मुंबई मैं तुम्हें मिस करूंगी। अलविदा जब तक हम दोबारा नहीं मिलते हैं।' देसी गर्ल इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में बिजी हैं। वो लगातार हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं और विदेश में भारत का नाम ऊंचा कर रही हैं।
