Narendra Modi Pays Tribute To Zubeen Garg: असम कर रॉकस्टार ज़ुबीन गर्ग की मौत से सभी को बहुत बड़ा झटका लगा। पूरा देश उनके निधन के चलते सदमे में डूबा रहा। 19 सितंबर को ज़ुबीन गर्ग ने अपनी आखरी सांस ली। सिंगापुर में समुद्र में डूबने से ज़ुबीन गर्ग की मौत हो गई जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। असम सीआईडी इस मामले की जांच कर रही है जो पल पल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा को दी जा रही है। आज भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम 'मन की बात' के 126वें एपिसोड में ज़ुबीन गर्ग को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि भी दी। पीएम के सुनहरे शब्दों ने परिवार समेत कई ज़ुबीन गर्ग के फैंस के मन को शांति पहुंचाई।
126वें 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कहते हैं, 'असम आज भूपेन हज़ारिका का जन्मदिन मना रहा है, लेकिन कुछ दिन पहले एक दुखद घटना घटी। ज़ुबीन गर्ग (Zubeen Garg) के निधन पर लोग शोक में हैं। वे एक प्रसिद्ध गायक थे, जिन्होंने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। ज़ुबीन गर्ग असम की संस्कृति से गहराई से जुड़े थे और हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। ज़ुबीन असमिया संस्कृति के सबसे चमकीले रत्न, कोहिनूर थे। हालाँकि वे शारीरिक रूप से हमारे बीच से चले गए हैं, लेकिन वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।' प्रधान मंत्री के इस स्पीच को सुन सिंगर के फैंस आँसू नहीं रोक पाए। दिवंगत सिंगर की यादें हमेशा साथ रहेंगी और उनकी कमी हमेशा खेलगी।
बता दें नॉर्थईस्ट फेस्टिवल के आयोजक और जुबिन गर्ग के मैनेजर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। हाल ही में गुवाहाटी के दतलपारा क्षेत्र में गायक जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के घर SIT ने तलाशी अभियान चलाया था। असम के मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह से कहा है कि अगर असं पुलिस जुबीन की मौत की जांच अच्छे से नहीं करेगी तो वो ये केस सीबीआई को सौंप देंगे। वहीं जुबीन के गानों की बात करें तो दिलरुबा, वो भीगे पल, दिल टू ही बता कई हिट सॉन्ग जुबीन ने बॉलीवुड को दिए।
