बॉलीवुड

Prem Ki Shaadi: सूरज बड़जात्या की फिल्म में सलमान खान की जगह लेंगे Shahid Kapoor?

Is Shahid Kapoor Enter in Prem Ki Shaadi: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम की शादी' (Prem ki Shaadi) से सलमान खान के बाहर होने के बाद मेकर्स ने अब शाहिद कपूर को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है।

Image

Salman Khan and Shahid Kapoor

Is Shahid Kapoor Enter in Prem Ki Shaadi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और सूरज बड़जात्या ने कुछ समय पहले फिल्म 'प्रेम की शादी' (Prem ki Shaadi) के लिए सालों बाद हाथ मिलाया। कुछ समय पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सूरज बड़जात्या और सलमान खान के बीच क्रिएटिव इशू होने के कारण मेकर्स ने इस फैमिली ड्रामा को बंद कर दिया। अगर चीजें सही रहती तो मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो के बाद फिल्म 'प्रेम की शादी' में सलमान और सूरज पांचवी बार काम करने वाले थे। अब जो लेटेस्ट जानकार सामने आ रही है उसके अनुसार सलमान खान एक आउट होने के बाद इस फिल्म के लिए मेकर्स ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को लीड रोल में लेने की प्लानिंग की है।

पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के मना करने के बाद भी सूरज बड़जात्या इस प्रोजेक्ट को बनाने जा रहे हैं। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव कर दिया और उन्होंने इसे यंग एक्टर के हिसाब से बनाने की प्लानिंग की है। सलमान द्वारा फिल्म से बाहर होने के बाद मेकर्स ने शाहिद कपूर से संपर्क किया। शाहिद कपूर 2006 की रोमांटिक ड्रामा 'विवाह' में 'प्रेम' की भूमिका निभा चुके हैं। मेकर्स ने शाहिद कपूर से इस फिल्म के लिए कई बार बात भी की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर इस समय फिल्म 'देवा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति सेनॉन के साथ देखा गया है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article