बॉलीवुड

Prem Ki Shaadi: सूरज बड़जात्या अक्टूबर से शुरू करेंगे शूटिंग, आयुष्मान खुराना ने 'प्रेम' बनने के लिए कसी कमर

Prem Ki Shaadi: बॉलीवुड डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) जल्द ही अपनी नई फिल्म प्रेम की शादी (Prem Ki Shaadi) शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) दिखाई देंगे। खबरें हैं कि आयुष्मान खुराना अक्टूबर 2025 से प्रेम की शादी शुरू करेंगे। सूरज बड़जात्या इन दिनों फिल्म शुरू करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Image

Image Source: Instagram

Prem Ki Shaadi Movie Shooting Details: नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर आयुष्मान खुराना जल्द ही लीजेंड्री डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की नई फैमिली ड्रामा शुरू करने वाले हैं, जिसका नाम प्रेम की शादी बताया जा रहा है। दर्शकों ने सालों से प्रेम के किरदार में सलमान खान को ही देखा है लेकिन इस दफा उन्हें आयुष्मान खुराना प्रेम के रोल में दिखाई देंगे। आयुष्मान खुराना और सूरज बड़जात्या प्रेम की शादी की स्क्रिप्ट फाइनल कर चुके हैं और ये दोनों अक्टूबर 2025 से मूवी की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। आयुष्मान खुराना ने इससे पहले कभी भी राजश्री प्रोडक्शन्स के साथ काम नहीं किया है, यह पहला मौका है जब आयुष्मान राजश्री बैनर के साथ जुड़ेंगे।

बहुत कम लोगों को पता है कि फिल्म प्रेम की शादी पहले सलमान खान के साथ बनने वाली थी लेकिन कुछ कारणों के चलते एक्टर ने इससे अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। सलमान खान से ना सुनने के बाद राजश्री बैनर ने स्क्रिप्ट पर दोबारा काम शुरू किया और इसे नई जनरेशन के मुताबिक डेवलप किया। फिल्म प्रेम की शादी की कहानी को नई तरह से डेवलप करने के बाद इसमें आयुष्मान खुराना को साइन किया गया।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने मीडिया को जानकारी दी है कि सूरज बड़जात्या ने जो स्क्रिप्ट सलमान खान को सुनाई थी, वो बिल्कुल अलग थी। सूरज बड़जात्या ने आज के वक्त के मुताबिक प्रेम के किरदार को लिखा है ताकि नई जनरेशन इसके साथ कनेक्ट कर पाए। फिल्म प्रेम की शादी में वही फैमिली वैल्यूज दिखाई जाएंगी, जिसके लिए सूरज बड़जात्या फेमस रहे हैं। वैसे आप सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम की शादी में नए प्रेम को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article