बॉलीवुड

वेव्स ओटीटी पर लाइव देख सकेंगे 'लव-कुश रामलीला', प्रसार भारती ने लोगों को दिया खास तोहफा

Waves Live Luv-Kush Ramleela: दिल्ली की सबसे फेमस 'लव-कुश रामलीला' अब प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफार्म वेव्स पर लाइव देखी जा सकती है। प्रसार भारती ने इस साल लाल किला परिसर में आयोजित इस रामलीला को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए खास व्यवस्था की है। इस खबर ने लोगों का दिल खुश कर दिया है।

Image

Image Source: Waves

दिल्ली की प्रसिद्ध 'लव-कुश रामलीला' अब प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर लाइव देखी जा सकती है। इस साल लाल किला के मैदान में हो रही इस रामलीला को प्रसार भारती ने दर्शकों तक पहुंचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं।

प्रसार भारती के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर या ऐपल स्टोर से वेव्स ऐप को मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप के लाइव सेक्शन में जाकर रोज शाम 7 बजे से रामलीला का लाइव देख सकते हैं। यह रामलीला 3 अक्टूबर तक चलेगी और भरत मिलाप के साथ खत्म होगी। आपको बता दें कि दशहरे के दिन प्रधानमंत्री भी इसमें शामिल होते हैं।

प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी कहते हैं कि रामलीला सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को समझने का अच्छा मौका है। वेव्स ओटीटी के जरिए प्रसार भारती ने इस मशहूर लव-कुश रामलीला को लाइव दिखाने की व्यवस्था की है। घर बैठे वेव्स से इसका जीवंत अनुभव कर सकते हैं।

मनोज तिवारी से लेकर आर्य बब्बर तक कर रहे मंचन

लव-कुश रामलीला में फिल्मों और राजनीति के बड़े नाम अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आते हैं। इस बार भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं अभिनेता किंशुक वैद्य, लक्ष्मण बने हैं डॉ. राजन शर्मा, और माता सीता के रूप में रिनी आर्या मंच पर हैं। हनुमान की भूमिका में मल्हार पांड्या हैं, तो रावण बने आर्य बब्बर ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। भगवान परशुराम का रोल पिछले साल की तरह इस बार भी मनोज तिवारी निभा रहे हैं।

वेव्स पर और क्या खास

लव-कुश रामलीला के अलावा वेव्स पर नवरात्रि और दशहरे के मौके पर कई और कार्यक्रम हैं। रोज सुबह 6 बजे से अयोध्या से राम लला की आरती लाइव देख सकते हैं। रामायण और काकभुशुंडी रामायण का आनंद ले सकते हैं। रामचरितमानस भी सुन सकते हैं। अनुराधा पौडवाल, सोनू निगम और नरेंद्र चंचल की आवाज में देवी भजन सुनने को मिलेंगे। साथ ही 'यात्रा' सीरीज से मनसा देवी से अंबाजी तक के मंदिरों के इतिहास और आस्था की सैर कर सकते हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article