बॉलीवुड

Prabhas जल्द बनाएंगे Anushka Shetty को अपनी दुल्हन! शादी के लिए पूरी तरह से तैयार है परिवार

Prabhas To Marry With Anushka Shetty Soon: साउथ के सुपरस्टार प्रभास को लेकर खबर है कि वह जल्द ही अनुष्का शेट्टी को अपनी दुल्हन बना सकते हैं। खास बात तो यह है कि उनके रिश्ते को परिवार ने भी मंजूरी दे दी है।

Image

प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रिश्ते को मिली मंजूरी

Prabhas To Marry With Anushka Shetty Soon: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। 'बाहुबली' स्टार प्रभास (Prabhas) जल्द ही फिल्म 'सालार' में नजर आने वाले हैं, जो कि दिसंबर में रिलीज होने वाली है। उनकी इस मूवी के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में प्रभास अपनी फिल्मों से इतर अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) संग रिलेशनशिप के कारण चर्चा में आ गए हैं। प्रभास को लेकर खबर है कि उनका परिवार भी उन्हें अनुष्का शेट्टी के साथ देखना चाहता है।

प्रभास (Prabhas) और अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) के रिश्ते को परिवार की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। इस बात का खुलासा खुद उनसे जुड़े सूत्रों ने किया है। प्रभास के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "प्रभास और अनुष्का शेट्टी का परिवार दोनों को साथ देखना चाहता है और उनके रिश्ते को भी मंजूर कर चुका है। प्रभास के परिवार को चिंता थी, लेकिन वह अनुष्का शेट्टी को उनके पार्टनर के तौर पर देखकर खुश हैं। परिवार को प्रभास और अनुष्का साथ में अच्छे भी लगते हैं। हालांकि अनुष्का और प्रभास अभी तैयार नहीं हैं और दोनों दोस्त बनकर रहना चाहते हैं।"

प्रभास (Prabhas) के बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्र ने आगे कहा, "प्रभास इस वक्त सिंगल हैं और अनुष्का को डेट नहीं कर रहे हैं। दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं, लेकिन दोनों का परिवार चाहता है कि वे इससे आगे बढ़ें। लेकिन इस पल प्रभास और अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) तैयार नहीं हैं। दोनों एक-दूजे के बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन यह दावा नहीं किया जा सकता कि ये दोस्ती आगे प्यार में बदलेगी भी या नहीं।" बता दें कि प्रभास का नाम कृति सेनन के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे झूठा करार दिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article