बॉलीवुड

Shahid Kapoor की थ्रिलर में हुई Pooja Hegde, जन्मदिन पर मिला बड़ा तोहफा

Pooja Hegde in Shahid Kapoor's Next: सिद्धार्थ रॉय कपूर ने हाल ही में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को जल्द ही बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नई एक्शन थ्रिलर में देखा जाएगा। फिल्म की जल्द ही शूटिंग शुरू होगी।

Image

Pooja Hegde and Shahid Kapoor

Pooja Hegde in Shahid Kapoor's Next: साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) 13 अक्टूबर के दिन अपना 33वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट कर रही हैं। पूजा हेगड़े के फिल्मी करियर की बात करें तो उनकी बीती कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाई पाईं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर अब निर्माताओं ने उन्हें एक बड़ा तोहफा दिया है। सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन हाउस रॉय कपूर फिल्म्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया है कि पूजा हेगड़े जल्द ही बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ उनकी नेक्स्ट थ्रिलर में नजर आएंगी।

पूजा हेगड़े ने शाहिद कपूर की नई एक्शन थ्रिलर के लिए हाथ मिला लिया है। फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर करने का प्लान बनाया है। अब निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बताया कि पूजा हेगड़े फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगे। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज करेंगे।

पूजा हेगड़े ने इस फिल्म के मिलने पर खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस नई जर्नी को शुरू करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस शाहिद कपूर की भी जमकर तारीफ की और उन्हें एक बेहतरीन एक्टर बताया। यह पहली बार होगा जब पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर को एक साथ ऑनस्क्रीन पर देखा जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े को आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article