बॉलीवुड

PM Narendra Modi और जॉर्जिया मेलोनी के वीडियो पर Priyanka Chopra समेत इन स्टार्स ने किया रिएक्ट

PM Modi and PM Giorgia Meloni Video: पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर अब बॉलीवुड स्टार्स भी रिएक्ट कर रहे हैं।

Image

पीएम नरेंद्र मोदी और मेलोनी के क्लिप पर स्टार्स ने किया रिएक्ट (pic credit-instagram)

PM Modi and PM Giorgia Meloni Video: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई लोग पीएम मोदी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं। तो कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। अब बॉलीवुड के स्टार्स भी पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के क्लिप पर रिएक्ट करने लगे हैं। (ये भी पढ़ें-Varanasi के लिए Priyanka Chopra ने कसी कमर, सोशल मीडिया पर दिया अपडेट)

पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो पर सितारों ने किया रिएक्ट

पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच का एक मजेदार और प्यारा पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते नजर आए। इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया और कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस पर रिएक्ट किया। प्रियंका चोपड़ा, भूमि पेडनेकर, बिपाशा बसु और उन्नी मुकुंदन जैसे सितारों ने इस वायरल वीडियो को लाइक किया और कमेंट सेक्शन में भी अपनी प्रतिक्रिया दी। भूमि पेडनेकर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लिविंग फॉर दिस।' वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार और दिल छू लेने वाले रिएक्शन दिए। कई लोगों ने इसे 'सबसे क्यूट पॉलिटिकल क्रॉसओवर' बताया।

पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर किया था वीडियो

बता दें कि ये वीडियो जॉर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में मेलोनी कहती नजर आईं, 'प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक गिफ्ट लाए हैं… बहुत हीअच्छी टॉफी।' इसके बाद मुस्कुराते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मेलोडी,' और फिर दोनों जोर से हंस पड़े। दोनों नेताओं की यह शानदार बॉन्डिंग लोगों को काफी पसंद आई। पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रह चुकी है। दोनों के नाम को मिलाकर लोगों ने मेलोडी नाम भी दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article