'बॉलीवुड के भाईजान' यानी सलमान खान अपनी फिल्म 'अंतिम' के फर्स्ट लुक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें उनके साथ बहनोई आयुष शर्मा भी हैं। 'फर्स्ट लुक' की इस तस्वीर में सलमान शर्टलेस हैं। सलमान की यह इस साल पहली शर्टलेस तस्वीर नहीं है बल्कि सुपरस्टार ने 2020 में 10 तस्वीरें तस्वीर शेयर कीं, जिनमें वह बिना शर्ट के नजर आए।
आमतौर पर सलमान बड़े पर्दे पर ही शर्टलेस दिखाई देते हैं। लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनकी इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। ऐसे में सलमान ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शर्टलेस तस्वीरें साझा कीं।
सलमान खान फिट बॉडी रखने के लिए काफी समय से मशहूर हैं। सलमान पहले ऐसे एक्टर हैं, जिनके शर्टलेस सीन का जलवा लंब समय से कायम है।
सलमान के फैन उनके सभी स्टाइल को काफी फॉलो करते हैं। सलमान के सबसे खास स्टाइल में से एक शर्टलेस होना भी है। उनकी ज्यादातर फिल्मों में शर्टलेस होने का एक सीन जरूर होता है।
सलमान के शर्टलेस सीन की लोकप्रियता की शुरुआत 22 साल पहले हुई था। वह 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में शर्टलेस अवतार दिखे थे।
54 वर्षीय 'दबंग खान' सभी के लिए फिटनेस इंस्पीरेशन बन चुके हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट के दौरान की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करते हैं।
सलमान की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोर्स की संख्या 3.7 करोड़ से ज्यादा है।
सलमान जैसी ही सोशल मीडिया पर कोई भी तस्वीर या वीडियो शेयर करते हैं, वो कुछ ही वक्त में वायरल हो जाता है।
'भाईजान' के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मार्च, 2021 से 'टाइगर 3' फिल्म की शूटिंग शूरू करने जा रहे हैं। टाइगर फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों की तरह इसमें भी उनके अपोजिट कैटरीना कैफ दिखाई देंगी।
सलमान खान आखिर बार 'दबंग 3' फिल्म में नजर आए थे। प्रभूदेवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिछले साल दिंसबर में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर थीं।