Om Puri Birthday: कोयला बीनने से बर्तन धोने तक बचपन में ओम पुरी ने किए ये काम, लगा था चोरी का आरोप

Om Puri Birthday Facts: दिवंगत दिग्गज एक्टर ओम पुरी की आज 69वीं जयंती है। ओम पुरी का बचपन काफी गरीबी और संघर्षों के बीच गुजरा था। छोटी उम्र में ही उनके पिता का निधन हो गया था। जानिए उनकी लाइफ के Facts...

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 18 2019, 10:16 IST
दिवंगत एक्टर ओम पुरी की 18 अक्टूबर को 69वीं जयंती है। मेन स्ट्रीम कॉमर्शियल फिल्में या फिर आर्ट सिनेमा ओम पुरी हर किरदार में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। ओम पुरी का जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ था।    
01 / 06

पद्मश्री से सम्मानित ओम पुरी का बचपन काफी संघर्षों में बीता था। जब वह छोटे थे तो उनके पिता की मौत हो गई थी। उन्होंने बचपन में कोयला बीनने से लेकर होटल में वेटर तक का काम किया था। वह महज पांच साल की उम्र में रेलवे की पटरियों में कोयला बीनने का काम किया करते थे।  
 
02 / 06

ओम पुरी की बायोग्राफी Om puri Unlikely Hero के मुताबिक जब वह सात साल के थे तो उन्हें एक ढाबे में नौकरी करनी पड़ी थी। ढाबे में वह लोगों के चाय के ग्लास और बर्तन साफ किया करते थे। एक बार उन पर चोरी का इल्जाम  तक लगा था। 
 
03 / 06

ओम पुरी एक्टिंग नहीं बल्कि सेना में भर्ती होना चाहते थे। हालांकि, उनके पास फॉर्म भरने के पैसे नहीं थे। इसके बाद वह ट्रेन में ड्राइवर बनना चाहते थे। ओम पुरी कॉलेज में थिएटर किया करते थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली एनएसडी में दाखिला लिया। यहां पर उनकी मुलाकात नसीरुद्दीन शाह से हुई थी।   
 
04 / 06

ओमपुरी की पर्सनल लाइफ काफी विवादों में रही थी। उन्होंने साल 1991 में सीमा कपूर से शादी की थी। इसी साल दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद साल 1993 में उन्होंने नंदिता पुरी से शादी की। दोनों का साल 2013 में तलाक हो गया था।
05 / 06

ओम पुरी ने अपनी बायोग्राफी में बताया कि जब वह महज 14 साल के थे तब उनके 55 साल की नौकरानी के साथ अवैध संबंध थे। ये नौकरानी उनके मामा के घर पर काम किया करती थीं। 6 जनवरी 2017 को उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया था।  
06 / 06

End of Photo Gallery