कौन हैं 'जयेशभाई जोरदार' फेम Shalini Pandey, सुपरहिट फिल्म Arjun Reddy में लीड रोल निभाकर पाई पहचान

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आगामी फिल्म जयेशभाई जोरदार चर्चा में है। गुजरात की पृष्‍ठभम‍ि पर आधारित यह फिल्म 13 मई को रिलीज हो रही है। दिव्यांग ठक्कर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी मुद्रा के रोल में नजर आई हैं अदाकारा शालिनी पांडेय। क्या आप जानते हैं कि शालिनी पांडे कौन हैं?

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 10 2022, 08:11 IST
जबलपुर, मध्‍य प्रदेश की रहने वाली शालिनी पांडे 23 सितंबर 1993 को पैदा हुईं। शालिनी ने जबलपुर के ही क्राइस्‍ट चर्च गर्ल्‍स हाइयर सेकेंडरी स्‍कूल से पढ़ाई की और उसके बाद कंप्‍यूटर साइंस एंड इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स से बी-टेक की डिग्री ली।
01 / 07

शालिनी पांडे अब तक 10 फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। साल 2019 में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह तो आपको याद होगी। 'कबीर सिंह' असल में जिस तेलुगू फिल्‍म 'अर्जुन रेड्डी' (Arjun Reddy) की रीमेक थी। 
02 / 07

असली कबीर सिंह यानी अर्जुन रेड्डी में शालिनी ने लीड रोल निभाया था। उनका ही रोल कबीर सिंह में कियारा आडवाणी ने किया था। 
03 / 07

'अर्जुन रेड्डी' शालिनी की डेब्यू फिल्म थी। जयेशभाई जोरदार हिंदी में उनकी पहली बड़ी फिल्‍म है।
04 / 07

शालिनी पांडे ने 2018 में हिंदी फिल्‍म 'मेरी निम्‍मो' में कैमियो रोल किया था जबकि 2020 में ओटीटी पर रिलीज फिल्‍म 'बमफाड़' में उन्होंने लीड रोल किया था। 
05 / 07

जयेशभाई जोरदार के ट्रेलर में काफी सिंपल नजर आ रहीं शालिनी असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हॉट तस्वीरों से भरा हुआ है। इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। 
06 / 07

फिल्म में जयेशभाई यानी रणवीर सिंह एक बेटी के पिता है और जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी के रोल में शालिनी काफी जम रही हैं और गुजराती टोन काफी सूट कर रही है। 
07 / 07

End of Photo Gallery