रणबीर कपूर अपना लंकी नंबर 8 मानते हैं। एक्टर ने अपनी कार की नंबर प्लेट और जर्सी तक पर नंबर 8 लिखा रखा है। इतना ही नहीं रणबीर की पत्नी आलिया के कलीरे पर भी नंबर 8 लिखा था।
कैटरीना कैफ किसी भी फिल्म के रिलीज से पहले अजमेर शरीफ दरगाह जाना नहीं भूलती हैं।
शाहरुख खान अपनी लाइफ में 555 नंबर को लकी मानते हैं। किंग खान अपनी सभी गाड़ियों का नंबर 555 रखते हैं।
दीपिका पादुकोण गणपत्ति बप्पा को बहुत मानती हैं। एक्ट्रेस किसी भी फिल्म के रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाना नहीं भूलती हैं।
काजोल डायमंड की ओम अंगूठी को लकी मानती हैं। ये अंगूठी उन्हें अजय देवगन ने गिफ्ट की थी। एक्ट्रेस का मानना है इसे उन्हें काफी शांति मिलती हैं।
विद्या बालन पाकिस्तान के हाशमी काजल को लकी मानती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि हाशमी काजल और बीड्स से बने ब्रेसलेट ने उनकी पर्सनल लाइफ को बेहतर किया है।
रणवीर सिंह काले धागे को अपना लकी चार्म मानते हैं। ये धागा उनकी मां ने पहनाया था। एक्टर ये धागा अपने सीधे पैर में पहनते हैं।
अमिताभ बच्चन अपने हाथों में नीलम रत्न की अंगूठी पहनते हैं। एक्टर का मानना है कि इस अंगूठी को पहनने के बाद उन्हें करियर में बहुत तरकी मिली।
सलमान खान बुरी नजर से बचने के लिए फिरोजा पत्थर से बने ब्रेसलेट को पहनते हैं। एक्टर को ये ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान ने दिया था। एक्टर इसे अपना लकी चार्म मानते हैं।