PHOTOS: महिलाओं की देशभक्ति को समर्पित हैं ये 6 फिल्में, स्वतंत्रता दिवस पर दिखाएंगी समर्पण की झलक

Bollywood films for Independence Day: बॉलीवुड ज्यादातर पुरुष किरदार आधारित देशभक्ति फिल्में बनी हैं लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जो महिलाओं के वतन के प्रति समर्पण की कहानी कहती हैं। एक नजर कुछ ऐसी ही फिल्मों पर।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Aug 15 2020, 08:09 IST
बॉलीवुड ने कई यादगार देशभक्ति फिल्में जैसे लगान, स्वदेश, बॉर्डर, गदर, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक दी हैं और अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम तो ऐसी फिल्में करने के लिए मशहूर रहे हैं। ज्यादातर देशभक्ति पर पुरुष आधारित फिल्में बनती रही हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि महिला आधारित देशभक्ति फिल्में देखने के लिए है ही नहीं। बीते सालों में महिला किरदारों की देशभक्ति की कहानी भी पर्दे पर देखने को मिलती रही है। आइए 74वें स्वतंत्रता दिवस पर एक नजर डालते हैं गौरव और देशभक्ति से भर देने वालीं महिला आधारित फिल्मों पर।

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
ऑनलाइन रिलीज हो रही फिल्म जान्हवी कपूर की यह फिल्म गुंजन सक्सेना की कहानी  पर आधारित है, जो युद्ध क्षेत्र में उड़ने वालीं भारत की पहली महिला पायलट थीं। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान साहस और धैर्य का प्रदर्शन करने के लिए उन्हें शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीविद्या राजन के साथ सैनिकों को बहादुरी के साथ बचाने का काम किया था। फिल्म गुंजन की बचपन से वायुसेना अफसर की यात्रा को दिखाती है।
01 / 06

(Photo Credit : Instagram)

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी
कंगना रनौत-स्टारर फिल्म में झांसी के राजा की पत्नी मणिकर्णिका की एक महिला योद्धा होने की सशक्त कहानी प्रदर्शित की गई है, जिसने ईस्ट इंडिया कंपनी के साम्राज्य पर कब्जा करने की कोशिश करने पर झुकने से इनकार कर दिया था। उनका शुरु किया विद्रोह जल्द ही भारत में ब्रिटिश राज के खिलाफ एक उग्र क्रांति में बदल गया। झांसी की रानी के रूप में मशहूर रानी लक्ष्मीबाई 1857 की क्रांति का प्रतीक हैं।
02 / 06

सांड की आंख:
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर अभिनीत 'सांड की आंख' भी देश को गौरव दिलाने वाली दो महिलाओं पर आधारित है। फिल्म चंद्रो और प्रकाशी की कहानी बताती है, जो एक पितृसत्तात्मक समाज में रहती हैं और 60 के दशक में शूटिंग गेम का हिस्सा बनती हैं। अपने शूटिंग कौशल से यह जोड़ी पुरुष-प्रधान समाज में, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की शूटर महिला खिलाड़ियों का चेहरा बन जाती है।
03 / 06

राज़ी:
राज़ी एक और फिल्म है जिसने महिलाओं की राष्ट्र की सेवा करने की क्षमता दिखाई गई है और यह भी कि वह इसके लिए किस हद तक जा सकती हैं। फिल्म एक मुस्लिम लड़की सेहमत की एक वास्तविक और अनकही कहानी है, जिसने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान एक भारतीय महिला जासूस के रूप में एक पाकिस्तानी परिवार में शादी की। सेहमत खुद एक अनुकरणीय उदाहरण हैं कि कैसे एक महिला अपने देश के लिए बलिदान देती है।
04 / 06

नीरजा:
राम माधवानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय एयर होस्टेस और मॉडल, नीरजा भनोट पर एक बायोपिक है। नीरजा ने अपनी पैन एम 73 की फ्लाइट में 359 यात्रियों को बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। विमान का 1986 में आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। इस फिल्म ने दिल दहला देने वाली कहानी, यथार्थवादी वर्णन, देशभक्ति और बहादुरी के संदेश के जरिए दर्शकों को चौंका दिया।
05 / 06

चक दे! भारत
युद्ध से दूर एक और फिल्म जिसमें दर्शकों की देशभक्ति की भावनाएं जगा दी ​​थीं! चक दे इंडिया फिल्म भारतीय महिला हॉकी टीम का एक काल्पनिक कहानी है जो विश्व कप जीतती है। फिल्म एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी की कहानी दिखाती है जो 11 महिलाओं की हॉकी टीम का कोच बन जाता है और उन्हें अच्छी तरह से चैंपियन बनने के लिए टीम में प्रशिक्षित करता है। यह किरदार शाहरुख खान ने निभाया था।

बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की मैरीकॉम, तापसी पन्नू की मुल्क और कंगना रनौत की पंगा जैसी और भी खेल आधारित फिल्में दी हैं जिन्होंने देशभक्ति की भावनाएं जगाने का काम किया। परिणीति चोपड़ा भी अपनी बायोपिक में साइना नेहवाल का किरदार निभाने वाली हैं।
06 / 06

End of Photo Gallery