बॉलीवुड

Pati Patni Aur Woh 2 के सेट पर मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार, AICWA ने जारी किया बयान

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 30, 2025, 08:59 AM IST

Pati Patni Aur Woh 2 New Update: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो 2 (Pati Patni Aur Woh 2) एक हैरान करने वाली घटना की वजह से चर्चा में बनी हुई है। अब इस घटना पर नया अपडेट सामने आया है।

Image

Image Source: Sara Ali Khan Instagram

Pati Patni Aur Woh 2 New Update: बॉलीवुड के फेमस स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो 2 (Pati Patni Aur Woh 2) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म पति पत्नी और वो 2 से एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म पति पत्नी और वो 2 के सेट पर मारपीट की खबरें सामने आई थीं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। अब इस घटना पर बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग शुरू होते ही विवादों में घिर गई। प्रयागराज (Prayagraj) के सिविल लाइंस (Civil Lines) इलाके में 27 अगस्त को शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना के वायरल वीडियो में तीन लोग बी.आर. चोपड़ा फिल्म्स (BR Chopra Films) के प्रोडक्शन हेड जोहेब सोलापुरवाला (Zoheb Solapurwala) को पीटते दिखे। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई की और मुख्य आरोपी मेराज अली (Meraj Ali) को गिरफ्तार कर लिया। लाइन प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwari) की शिकायत पर 28 अगस्त को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

AICWA ने दिया ये बयान

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस घटना पर बयान जारी किया। इसमें कहा गया, 'प्रयागराज में पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग के दौरान एक हैरान करने वाली घटना हुई। स्थानीय बदमाशों ने फिल्म क्रू के मेंबर्स पर सेट पर हमला कर दिया, वो भी सबके सामने। अगर उत्तर प्रदेश सरकार फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकती तो नोएडा फिल्म सिटी को शूटिंग हब बनाने का क्या फायदा? जब सरकार सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकती तो प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स, आर्टिस्ट्स और टेक्नीशियंस अपनी जान जोखिम में डालकर यूपी में शूटिंग कैसे करें? ये दुखद घटना बॉलीवुड सुपरस्टार्स आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के सामने हुई, जो राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए सही सुरक्षा इंतजाम न होने की पोल खोलती है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article