बॉलीवुड

Pati Patni Aur Woh 2: कार्तिक आर्यन संग दिखेंगी रवीना टंडन, फिर से बिजलियां गिराने को तैयार टिप-टिप गर्ल

Raveena in Pati Patni Aur Woh 2: रवीना टंडन (Raveena Tondon) के फैंस के लिए बॉलीवुड के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि वो जल्द ही डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की पति पत्नी और वो 2 (Pati Patni Aur Woh 2) में अहम रोल निभाती दिखाई देंगी। फिल्म में वो कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।

Image

Pati Patni Aur Woh 2

Raveena in Pati Patni Aur Woh 2: 90 के दशक की सबसे बड़ी अदाकाराओं में से एक रवीना टंडन (Raveena Tondon) को दर्शकों ने आखिरी बार बड़ी स्क्रीन पर साल 2022 में देखा था। साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 में रवीना टंडन ने एक राजनेत्री का किरदार प्ले किया था, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफें मिली थीं। इसके बाद से ही रवीना टंडन फिल्मों से दूर हैं। हालांकि अब रवीना टंडन ने फिल्मों में वापसी करने का मन बना लिया है। बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही खबर की मानें तो रवीना टंडन जल्द ही डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की मूवी पति पत्नी और वो 2 में दिखाई देंगी। फिल्म पति पत्नी और वो 2 (Pati Patni Aur Woh 2) में रवीना टंडन कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बताया है, 'रवीना टंडन डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के साथ फिल्म पति पत्नी और वो 2 में काम करने के लिए तैयार हो गई हैं। पति पत्नी और वो 2 में रवीना टंडन बिजलियां गिराती दिखाई देंगी। रवीना को अपना ग्लैमरस रोल काफी पसंद आया है, जिसे करने के लिए वो काफी एक्साइटेड हैं।'

सूत्र ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'जैसे फिल्म पति पत्नी और वो में अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन की जिंदगी में कन्फ्यूजन पैदा किया था, वैसे ही रवीना टंडन पति पत्नी और वो 2 में कार्तिक आर्यन की जिंदगी में कन्फ्यूजन पैदा करेंगी। यह पहला मौका होगा जब कार्तिक और रवीना स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे।'

फिल्म पति पत्नी और वो 2 की स्क्रिप्ट पर इन दिनों काम चल रहा है। मेकर्स जनवरी 2025 तक इसका ऐलान कर सकते हैं और अगले साल की गर्मियों से इसकी शूटिंग शुरू होगी। भूल भुलैया फिल्म सीरीज के बाद पति पत्नी और वो 2 कार्तिक आर्यन के खाते की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म सीरीज है। कार्तिक आर्यन कॉमेडी फिल्मों में काफी सफल रहे हैं, जिस कारण मेकर्स पति पत्नी और वो 2 की स्क्रिप्ट पर काफी मेहनत कर रहे हैं ताकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर पाए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article