बॉलीवुड

Pathaan Controversy: साउथ इंडस्ट्री से मिला Shah Rukh Khan को सपोर्ट, Prithviraj बोले ‘मैं बहुत दुखी हूं...’

Prithviraj supports Shah Rukh Khan: साउथ कलाकार पृथ्वीराज (Prithviraj) ने पठान (Pathaan) विवाद पर बात करते हुए कहा है कि वो एक कलाकार के तौर पर काफी दुखी हैं कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का इस कदर विरोध हो रहा है। पृथ्वीराज के सपोर्ट का शाहरुख खान की फिल्म को कितना फायदा मिलेगा यह देखना दिलचस्प रहेगा।

Image

Pathaan Controversy: साउथ इंडस्ट्री से मिला Shah Rukh Khan को सपोर्ट

Prithviraj supports Shah Rukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर मचे बवाल की वजह से पूरे देश में घमासान देखने को मिल रहा है। देश के लोग दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट पठान (Pathaan) का जमकर विरोध कर रहा है और दूसरा गुट इस फिल्म को सपोर्ट कर रहा है। जो लोग फिल्म पठान का विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि इस फिल्म के मेकर्स ने एक खास धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने की कोशिश की है, जबकि सपोर्ट करने वाले लोगों का कहना है कि फिल्म का विरोध फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन पर वार करने जैसा है।

अब तक पठान को लेकर नॉर्थ इंडिया में ही ज्यादा हलचल देखने को मिल रही थी लेकिन अब इस विवाद में साउथ कलाकारों की एंट्री भी होने लगी है। साउथ कलाकार पृथ्वीराज (Prithviraj) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो इस साल के अंत में रिलीज होगी। पृथ्वीराज ने फिल्म पठान विवाद पर बात करते हुए कहा है कि वो बहुत दुखी हैं कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मूवी का इस कदर विरोध हो रहा है। पृथ्वीराज ने पठान विवाद पर बात करते हुए कहा, ‘मैं बहुत दुखी हूं। एक कलाकार के तौर पर मुझे लग रहा है कि यह सिनेमा पर वार है।’

बेशर्म रंग गाने के बाद बढ़ता जा रहा है विवाद

पठान के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले बेशर्म रंग नाम का गाना रिलीज किया था, जिसके बाद से पठान मेकर्स और कलाकारों को लगातार घेरा जा रहा है। विरोध करने वाले लोगों ने शाहरुख खान को चुनौती दे डाली है कि वो पठान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ देखने जाएं और वहां से तस्वीर शेयर करें कि वो यह फिल्म सुहाना के साथ देख रहे हैं। किंग खान ने अभी तक इस तरह के बयानों का जवाब नहीं दिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article