Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और 'आम आदमी पार्टी' के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की सभी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुछ घंटों पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding) के राजस्थान के उदयपुर पहुंचे के वीडियोज सामने सामने आए हैं। दोनों के वीडियोज सामने आने के बाद अब यह बात भी पक्की हो गई है कि परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की खबरें सच हैं। दोनों की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक परिणीति चोपड़ा की कजिन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के शादी में ना शामिल होने की संभावना है।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा जोनस रविवार को होने जा रही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। हालांकि लास्ट टाइम परिणीति की सगाई में प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली में ग्रैंड एंट्री की थी। प्रियंका के ना शामिल होने की खबरों ने परिणीति के फैन्स के बीच तहलका मचा दिया है। लोगों की उम्मीद थी कि प्रियंका इस शादी का हिस्सा जरूर बनेंगी।
परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शादी से जुड़े सारे फंक्शन्स आज शाम से शुरू हो जाएंगे। 22 सितंबर के दिन परिणीति और राघव का स्वागत उदयपुर हवाई अड्डे के बाहर एक बड़ा बैनर लगाकर किया गया। इस शादी में अब परिणीति और राघव चड्ढा के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी आना शुरू कर दिया है।
