Parineeti Chopra Raghav Chadha Guest Could Not Take Photos: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में शादी रचाने वाले हैं। उनके फेरों में कुछ ही वक्त बाकी रह गए हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) लीला पैलेस में फेरे लेंगे, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे। कई बॉलीवुड सितारे और राजनेता भी परिणीति और राघव की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि मेहमान चाहकर भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में तस्वीरें नहीं ले सकते हैं।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। कुछ ही वक्त पहले एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी से जुड़ी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। लेकिन अब मेहमानों को तस्वीरें लेने की जरा भी इजाजत नहीं होगी। इस बात को लेकर कपल ने पुख्ता इंतजाम भी किये हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में जाने वाले मेहमानों के फोन के कैमरे पर टेप लगाए जा रहे हैं, ताकी किसी भी तरह की तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर न लीक हो सके। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से पहले विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट रणबीर कपूर की शादी में भी ये इंतजाम किये गए थे।
नाव पर बारात लेकर आएंगे राघव चड्ढा
बता दें किपरिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी बाकी सितारों से हटकर होने वाली है। दरअसल, राघव चड्ढा ताज लेक पैलेस से बारात लेकर लीला पैलेस तक जाएंगे। खास बात तो यह है कि जहां हर कोई घोड़ी पर बारात लेकर जाता है तो वहीं राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए नाव पर जाएंगे। बताया जा रहा है कि कपल की शादी की थीम व्हाइट पर्ल रखी गई है।
