बॉलीवुड

Parineeti Chopra क्या जल्द देने वाली हैं फैंस को गुड न्यूज, एयरपोर्ट पर देख लोगों ने लगाया अंदाजा

Parineeti Chopra Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, ऐसे में ये देख लोगो ने अनुमान लगाया की क्या वह प्रेग्नेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

Image

Parineeti Chopra Pregnancy Rumours

Parineeti Chopra Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ ही इन दिनों परिणीति चोपड़ा अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी इन्जॉय कर रही हैं, जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को पेपस ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेसी की खबरें उड़ने लग गई, आखरी ऐसा क्यूं जानिए इस रिपोर्ट में।

दरअसल एयरपोर्ट के बाहर परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को ब्लैक कलर के लॉंग ड्रेस में देखा जो काफी खुली यानी ओवरसाइज थी। साथ ही उसके ऊपर डेनिम जैकेट और मिनीमल मकेअप कर हुआ था। ये देख फैंस ने अंदाजा लगाया की क्या परिणीति प्रेग्नेंट हैं और बेबी बंप छुपाने के लिए उन्होंने ऐसे कपड़े पहने। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से इन खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

बात दें की एक्ट्रेस ने पिछले साल 2023 में पालिटिशन राघव चड्डा (Raghav Chaddha) संग धूम धाम से सात फेरे लिए थे। ऐसे में शादी के 5 महीने बाद सभी फैंस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। वर्क फ्रन्ट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ चमकीला फिल्म में नजर आने वाली है। ये फिल्म 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफलिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म को इम्तियाज़ अली ने डायरेक्ट किया है जो पंजाबी सिंगर अमर सिंह और अमरजोत कौर की प्रेम कहानी पर आधारित।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article