Parineeti Chopra- Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा( Parineeti Chopra) और सांसद राघव चड्ढा( Raghav Chadha) शुक्रवार को अमृतसर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। सगाई के बाद परिणीति अपने मंगेतर के साथ आशीर्वाद लेने स्वर्ण मंदिर पहुँची। इसके बाद से ही कपल की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों सगाई के बाद एक दूसरे के साथ नजर आए हैं। फैंस दोनों को साथ में देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।फोटो के बाद से ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं।
शुक्रवार को राघव चड्ढा संग परिणति को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में स्पॉट किया गया। इस मौके पर कपल के चारों तरफ भारी सिक्योरिटी नजर आई । परिणीति ने आइवरी रंग का सूट पहना था और राघव कुर्ता पजामा पहने नजर आए। दोनों का ये लुक काफी पसंद किया गया।
आपको बता दें कि परिणीति और राघव ने कुछ समय पहले ही दिल्ली में सगाई की थी अब फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है।
