बॉलीवुड

परेश रावल की शास्त्री विरुद्ध शास्त्री का पोस्टर हुआ आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 20, 2023, 07:18 PM IST

परेश रावल की फिल्म शास्त्री विरुद्ध शास्त्री का पोस्टर सामने आया है। फिल्म की कहानी कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित है। फिल्म की कहानी 7 साल के बच्चे मोमोजी पर आधारित जो अपने माता- पिता और दादा -दादी के बीच में फंसा हुआ है। आखिर कोर्ट किसे देगी मोमोजी की कस्टडी?

Image

Paresh Rawal Movie (credit pic: instagram)

परेश रावल की फिल्म शास्त्री विरुद्ध शास्त्री का पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म में परेश रावल, शिव पंडित, मिमी चक्रवर्ती, अमृता सुभाष, मनोज जोशी और नीना कुलकर्णी समेत कई शानदार कलाकार शामिल हैं। फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने किया है। फिल्म को वायकॉम 18 स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म की कहानी कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित है। फिल्म में दर्शकों को कई उतार- चढ़ाव देखने को मिलने वाले है। शास्त्री विरुद्ध शास्त्री का पोस्टर फैंस को काफी दिलचस्प लग रहा है।

फिल्म की कहानी 7 साल के बच्चे मोमोजी पर केंद्रित है जो अपने माता- पिता और दादा - दादी के बीच फंसा हुआ है। मोमोजी की कस्टडी किसे मिलेगी। इसी के इर्दगिर्द फिल्म की कहानी को बनाया गया है। फिल्म में दर्शकों को इमोशन और ड्रामा का भरपूर डोज मिलेगा। फिल्म के रिलीज का फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

शास्त्री विरुद्ध शास्त्री का पोस्टर आया सामने

शास्त्री विरुद्ध शास्त्री की कहानी में परिवार के बीच चल रही उथल- पुथल को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी दर्शकों एक इमोशनल जर्नी पर लेकर जाएगी। फैंस पर्दे पर परेश रावल को अनोखे अंदाज में देखेंगे। परेश रावल फिल्म में मोमोजी के दादा के रोल में होंगे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो परेश रावल आखिरी बार कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा में नजर आए थे। एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में है। एक्टर वेलकम 3 और हेराफेरी 3 में नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article