बॉलीवुड

परेश रावल ने 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, 2026 के इस महीने में दस्तक दे सकती है फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2025, 12:27 PM IST

Welcome To The Jungle Release Date: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान परेश रावल अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को लेकर बात करते नजर आए। इस दौरान परेश रावल ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी बड़ा खुलासा किया।

Image

Image Source: IMDb

Paresh Rawal on Welcome To The Jungle Release: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार परेश रावल (Paresh Rawal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुऐ हैं। परेश रावल एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर गदर काटने वाले हैं। इन सब के बीच परेश रावल का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान परेश रावल अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को लेकर अपडेट देते नजर आए। परेश रावल ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि फिल्म वेलकम टू द जंगल कैसी होने वाली है। तो चलिए जानते हैं परेश रावल ने क्या बोला है।

कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'

फिल्म वेलकम टू द जंगल एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म के स्टार परेश रावल का एक इंटरव्यू है जिसमें वो 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर अपडेट देते नजर आ रहे हैं। परेश रावल ने Bollywood Hungama को दिए इंटरव्यू के दौरान फिल्म की शूटिंग दोबारा कर शुरू होगी और रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट दिया। परेश रावल ने कहा कि 'वेलकम टू द जंगल की शूटिंग नवंबर-दिसंबर 2025 में फिर से शुरू होगी, और फिल्म मार्च-अप्रैल 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।' इसके आगे परेश रावल ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि 'वेलकम टू द जंगल बहुत जबरदस्त और धमाल फिल्म है।' परेश रावल का ये बयान सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

अहमद खान (Ahmed Khan) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वेलकम टू द जंगल में परेश रावल के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty), दिशा पाटनी (Disha Patani), रवीना टंडन (Raveena Tandon), लारा दत्ता (Lara Dutta), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), जॉनी लीवर (Johnny Lever), राजपाल यादव (Rajpal Yadav) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article