बॉलीवुड

Param Sundari: सिद्धार्थ-जान्हवी के बीच है 12 साल की उम्र का फालसा, लोगों ने ट्रोल करते हुए कहा, 'सैयारा हिट होने का कारण...'

Sidharth-Janhvi Age Gap in Param Sundari: बीते दिन मेकर्स ने फैन्स की बेताबी को देखते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर 'परम सुंदरी' का 'परदेसिया' गाना रिलीज किया। इस गाने का वीडियो देखने एक बाद अब कई लोगों ने सिद्धार्थ-जान्हवी की उम्र का फासला देखकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Image

Pic Credit: Instagram/sidmalhotra/

Sidharth-Janhvi Age Gap in Param Sundari: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'परम सुंदरी' का मेकर्स ने हाल ही में 'परदेसिया' गाना रिलीज किया। यह गाना एक तरफ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं दूसरी ओर कईयों ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हरकोई यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इस नई जोड़ी की ट्रोलिंग क्यों हो रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर को फिल्म 'परम सुंदरी' में उनके उम्र के फासले की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। यह मूवी अगस्त के अंत में बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है। लोगों को सिद्धार्थ मलहोत्रा और जान्हवी कपूर के बीच का उम्र का फासला अब चुभने लगा है।

कई लोगों का सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' का 'परदेसिया' गाना सुनने के बाद अपने विचार साझा किए। लोगों का मानना है कि यह वजह है कि ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री अब पसंद नहीं की जा रही है। कुछ ने कहा कि 'सैयारा' के ब्लॉकबस्टर होने की वजह अहान पांडे और अनीत पड्डा के बीच की केमिस्ट्री तो जबरदस्त थी लेकिन उनकी उम्र में भी ज्यादा फासला नहीं था। यही वजह है कि ये जोड़ी यंग लोगों को कनेक्ट करने में कामयाब साबित हुई।

'परम सुंदरी' की बात करें तो इस मूवी का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। हाल ही में मेकर्स ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर की नई रिलीज डेट शेयर की है। यह फिल्म 29 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में संजय कपूर और मनजोत सिंह सहित कई कलाकर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article