बॉलीवुड

पलक तिवारी ने अपने बयान पर दी सफाई, बोलीं- सलमान खान ने सेट पर लड़कियों के लिए नहीं बनाया कोई नियम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 15, 2023, 01:02 PM IST

पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने कुछ दिनों पहले ही बयान दिया था कि सलमान खान (Salman Khan) ने अपने सेट पर लड़कियों के कपड़ों को लेकर नियम बनाया है। एक्ट्रेस का बयान सुर्खियों में छाया हुआ था। अब एक्ट्रेस को अपने बयान पर सफाई देनी पड़ रही हैं।

Image

palak tiwari and salman khan ( credit pic: instagram)

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ बहुत बड़ी स्टार कास्ट है। फिल्म के सभी कलाकार प्रमोशन में बिजी है। श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak tiwari) सलमान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान ने सेट पर लड़कियों के लिए लो नेकलाइन ड्रेसेज नहीं पहनने का नियम बना रखा है। पलका का ये बयान काफी सुर्खियों में छाया हुआ था। इस बयान को लेकर चर्चा इतनी बढ़ गई कि एक्ट्रेस को अपने बयान पर सफाई देनी पड़ रही हैं। पलक ने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से समझा गया है।

एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट बयान में कहा कि मैंने अपने लिए कुछ दिशा- निर्देश तय किए थे कि मुझे कैसे कपड़े पहनने हैं क्योंकि सलमान सर मुझसे बहुत सीनियर हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं। मैं उन्हें देखते हुए बड़ी हुई हूं। लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा था।

लड़कियों के कपड़ों को लेकर सलमान ने बनाया था ये नियम

दरअसल पलक ने कहा था जब मैं सलमान को अंतिम में असिस्ट कर रही थी। तब उन्होंने लड़कियों के लिए रूल बनाया था कि नेकलाइन से नीचे कपड़े नहीं पहनेंगी। जब उनसे पूछा गया था कि ये नियम सिर्फ लड़कियों के लिए क्यूं था। इसके जवाब में पलक ने कहा था कि उन्हें किसी के कपड़ों से कोई दिक्कत नहीं थी। वो ये नहीं चाहते थे कि सेट पर किसी भी लड़की के साथ कोई बदतमीजी हो। ये नियम सेट पर मौजूद लड़कियों की सुरक्षा के लिए था।

पलक तिवारी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को फैंस बिजली गर्ल के नाम से जानते हैं। सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े, वेंकटेश दुग्गबती, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, जस्सी गिल और भूमिका चावला हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article