Orry Dance with Janhvi Kapoor : बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) जहां अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेती है वहीं एक्ट्रेस अपने डांस से भी सभी को दीवाना बना देती है। जान्हवी अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डांस रील शेयर करती रहती है। हाल ही में जान्हवी ने अपने खास दोस्त ऑरी के साथ एक डांस वीडियो बनाई है जिसे ऑरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दोनों का ये डांस काफी वायरल हो रहा है।
बिग बॉस 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद ऑरी( Orhan Awartmani) हर जगह छाए हुए हैं। सेलिब्रिटी दोस्त कहे जाने वाले ऑरी ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ डांस वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में ऑरी जाह्नवी के साथ बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा पोरी पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं, जाह्नवी ऑरी को डांस सिखा रही है और ऑरी डांस स्टेप फॉलो कर रहा है। जान्हवी ने व्हाइट सूट पहना हुआ है और इसके ऊपर पीले रंग का दुपट्टा लिया है वहीं ऑरी ने रेड टी शर्ट पहनी हुई है।
जाह्नवी के बॉयफ्रेंड ने किया कमेंट
इस डांस वीडियो पर फैंस मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं जान्हवी के तथाकथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने बेहद मजेदार कमेन्ट किया है उन्होंने लिखा है 'खिलौना बना खलनायक" । जान्हवी ने कमेंट करते हुए लिखा है बिग बॉस के लिए मुझे भूल गए, मुझे तुम्हारी याद आ रही है। बताते चले कि कल रात बिग बॉस 17 के घर में ओरहान अवात्रामणि ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले ली है। उनके घर में जाने से बिग बॉस का सर माहौल बदल गया है।
