बॉलीवुड

₹252 करोड़ के ड्रग्स केस में फंसे Orry, मुंबई पुलिस ने समन जारी कर किया तलब

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2025, 07:50 AM IST

Orry Drug Case Summon: सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएसर ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) उर्फ ओरी का नाम भी 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स केस में सामने आया है। इस केस में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने ऑरी को समन जारी किया है। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है।

Image

Image Source: Orry Instagram

Orry Drug Case Summon: बॉलीवुड स्टार्स के साथ पार्टी में नजर आने वाले सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) काफी चर्चा में बने रहते हैं। ऑरी अक्सर बॉलीवुड स्टार्स संग पार्टी करते नजर आते हैं। जिसकी तस्वीरें वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करते रहते हैं। ओरहान अवात्रामणि के साथ बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ उनके बच्चे भी पार्टी करते नजर आते हैं। लेकिन इन सब के बीच ऑरी फिर से खबरों में आ गए हैं। इस बार वजह कोई तस्वीर नहीं बल्कि एक केस है, जिसमें ओरहान अवात्रामणि को समन भेजा गया है। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मच गई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

ड्रग्स केस में ओरहान अवात्रामणि को मिला समन

सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवात्रामणि एक बार फिर से सुर्खियों में है, जिसकी वजह एक ड्रग्स केस है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑरी को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है, जो 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले से जुड़ा हुआ है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने ओरी को समन जारी करते हुए ऑरी को 20 नवंबर यानी आज 10 बजे एंटी नारकोटिक्स सेल के घाटकोपर यूनिट में पेश होने को कहा गया है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आपको बता दें कि इस केस में अब तक कई बॉलीवुड स्टार्स का नाम सामने आ चुका है।

एक बार दर्ज हो चुकी है शिकायत

ओरहान अवात्रामणि उर्फ ऑरी के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है कि उनका नाम किसी केस में सामने आया हो। इस केस से पहले भी ओरहान अवात्रामणि विवादों में रहे हैं। इससे पहले ओरहान अवात्रामणि और सात अन्य लोगों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कटरा के एक होटल में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। आपको बता दें कि कटरा में शराब और मांसाहारी भोजन का सेवन प्रतिबंधित है। ओरहान अवात्रामणि को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article