बॉलीवुड

"कोई बेवकूफ ही होगा जो Toilet: Ek Prem Katha को ट्रोल करेगा" अक्षय कुमार ने जया बच्चन पर कंसा तंज!!

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही 'केसरी चैप्टर 2'( Kesari Chapter 2) में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसी इवेंट से खिलाड़ी कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्टर जया बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Akshay Kumar takes a dig at Jaya Bachchan

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी चैप्टर 2'( Kesari Chapter 2) को लेकर चर्चा में बने हुए है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में 'केसरी चैप्टर 2' की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसी कॉन्फ्रेंस से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे सुनने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्टर जया बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

वायरल वीडियो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बोल रहे हैं कि "कोई बेवकूफ ही होगा जो टॉयलेट एक प्रेम कथा, पैडमैन, एयरलिफ्ट, स्काईफोर्स की आलोचना करेगा। मैंने अपन दिल से बनाई है। ये फिल्म है जो लोगों को बहुत कुछ बताती है लोगों को सिखाती है। एक्टर का ये बयान सुनने के बाद जब उन्हें कहा गया कि जया बच्चन ने टॉयलेट एक प्रेम कथा के बारे में कहा था। तो अक्षय कुमार ने कहा-"अब उन्होंने कहा है तो सही ही कहा होगा। वो कह रही हैं तो सही ही बोल रही होंगी। मुझे ने लगता कि मैंने फिल्म बनाकर कोई गलती की है।"

जया बच्चन ने क्या कहा था

हाल ही में इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने कहा था-"फिल्म का नाम देखिए। मैं ऐसी फिल्में कभी नहीं देखूंगी। टॉयलेट: एक प्रेम कथा ये कोई नाम है? क्या ये कोई टाइटल है। प्लीज मुझे बताएं कि आप में से कितने लोग ऐसे टाइटल वाली फिल्म देखेंगे?। जब उन्होंने दर्शकों से पूछा कि क्या वे फिल्म देखेंगे, तो केवल कुछ ने ही हाथ उठाया था। उन्होंने तुरंत जवाब दिया, 'फिल्म फ्लॉप है।'

किस रोल में नजर आएंगे अक्षय कुमार

केसरी 2 एक कोर्टरूम ड्रामा है। इस फिल्म में अक्षय सी शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जो 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ने वाले वकील हैं। केसरी चैप्टर 2 इस महीने 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article