बॉलीवुड

O Romeo Twitter Review: किसी ने बताया फ्लॉप, तो किसी को लगी सुपरहिट... 'ओ रोमियो' देख लोगों ने दिया ये रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 13, 2026, 10:05 AM IST

O Romeo Twitter Reaction: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की एक्शन फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) आज यानी 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद अब लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

Image Source: O Romeo Movie

O Romeo Twitter Reaction: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की लीड रोल वाली फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) रिलीज होते ही छा गई है। तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सामने आई फिल्म की कलेक्शन रिपोर्ट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अब तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो को लेकर लोगों को रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं। तो चलिए फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक्स पर क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

'ओ रोमियो' को मिला मिक्स्ड रिएक्शन

तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म को लेकर एक्स पर आए रिएक्शन है। तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर छा गई है। फिल्म को लेकर लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। कोई तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की जमकर तारीफ करता नजर आया, तो किसी को फिल्म फ्लॉप लगी। इसके अलावा कई यूजर्स फिल्म को बैलेंस मूवी बता रहे हैं। फिल्म की स्टोरी से लेकर एक्शन सीन्स तक भी लोगों का मिली जुली राय है।

यहां देखें एक्स पर यूजर्स के रिएक्शन

फिल्म में नजर आए ये सितारे

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के निर्देशन में बनी फिल्म ओ रोमियो आज यानी 13 फरवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर के साथ तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), फरीदा जलाल (Farida Jalal), तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri), दिशा पटानी (Disha Patani) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article