बॉलीवुड

O Romeo: शाहिद कपूर की गैंगस्टर ड्रामा में अक्षय कुमार का होगा धांसू कैमियो? सामने आई बड़ी सच्चाई

Akshay Kumar In O Romeo: शाहिद कपूर की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा 'ओ रोमियो' (O Romeo) एक बार फिर चर्चा में है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक इस मूवी में अब अक्षय कुमार की एंट्री होती नजर आ रही हैं। हालांकि इन खबरों की सच्चाई पर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Akshay Kumar In O Romeo: मशहूर निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा 'ओ रोमियो' किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में शाहिद कपूर को अहम रोल एम् देखा जाएगा और यह वैलेंटाइन डे 2026 से पहले सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। हाल ही में मेकर्स ने इस मूवी का टीजर जारी किया है, जो सभी लोगों को पसंद आया है। अब शाहिद कपूद की गैंगस्टर ड्रामा को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' (O Romeo) में अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक धांसू कैमियो करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

'ओ रोमियो' में नहीं हुई अक्षय कुमार की एंट्री

बीते दिनों अक्षय कुमार को लेकर ऐसी खबरें सामने आई कि 'ओ रोमियो' में अक्षय कुमार को एक स्पेशल रोल में देखा जाएगा। मगर अब हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह क्लियर कर दिया गया है कि अक्षय कुमार इस मूवी का हिस्सा नहीं है। मीडिया में अक्षय कुमार को लेकर जो भी अफवाहें उड़ रही हैं वो सही नहीं हैं। मेकर्स ने किसी भी रोल के लिए अक्षय कुमार को फिल्म में फाइनल नहीं किया है।

बताते चलें 'ओ रोमियो' के लिए मेकर्स की पहली पसंद कभी भी शाहिद कपूर नहीं थे। इस मूवी के लिए सबसे पहले कार्तिक आर्यन से संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने इस किरदार को निभाने से मना कर दिया। वहीं दूसरी ओर रणदीप हुड्डा ने भी कुछ दिनों तक फिल्म की शूटिंग करने के बाद इसे बीच में ही छोड़ दिया था। रणदीप हुड्डा ने पर्सनल रीजन के चलते यह फिल्म छोड़ी थी। खबरों के मुताबिक यह एक्शन ड्रामा सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और हुसैन उस्तारा और सपना दीदी के बदले की कहानी पर केंद्रित है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article