बॉलीवुड

नुसरत भरूचा के साथ फिल्म इंडस्ट्री में हुआ भेदभाव, हीरो की वैनिटी वैन करनी पड़ती थी यूज, तीन साल बाद कर दिया था मूवी से रिप्लेस

Nushrratt Bharuccha Talk about Industry Differeneces: छोरी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा( Nushrratt Bharuccha) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन जब वह इंडस्ट्री में आई थी तब उनके साथ खूब भेदभाव हुआ था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि एक हीरो और हिरोइन को यहाँ पर अलग ट्रीट किया जाता है।

Image

Image Source: Instagram

Nushrratt Bharuccha Talk about Industry Differeneces: बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा( Nushrratt Bharuccha) ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने एक आउटसाइडर होते हुए इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया। नुसरत ने प्यार का पंचनामा, छोरी, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों में धमाल मचाया। हालांकि आज भी नुसरत उस पहचान के लिए तरस रही है जो एक स्टार किड को बेहद आसानी से मिल जाती है। हाल ही में अपने इंटरव्यू में नुसरत भरूचा ने इंडस्ट्री में हो रहे भेदभाव पर बात की। एक्ट्रेस ने जिक्र किया कि मेरे साथ यहाँ पर बहुत भेदभाव हुआ है। एक हीरो और हीरोइन में बहुत बड़ा फर्क होता है जो यहाँ देखने को मिलता है। यही नहीं एक्ट्रेस ने इसका भी जिक्र किया कि एक फिल्म में उन्हें तीन साल बाद किसी ने रिप्लेस किया।

नयनदीप रक्षित के साथ अपने इंटरव्यू में नुसरत भरूचा ( Nushrratt Bharuccha) ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में मुझे बहुत परेशानी होती थी। एक एक्टर और एक्ट्रेस के साथ यहाँ काफी भेदभाव है। जो वैनिटी वैन एक एक्टर को मिलती है वैसी किसी एक्ट्रेस को नहीं मिलती। मुझे याद है जब मैं यहाँ नहीं आई थी तब मैंने एक दिन हीरो की वैन यूज करने की डिमांड की थी। यही नहीं नुसरत ने बताया कि मुझे एक फिल्म के लिए 3 साल पहले ही साइन कर लिया गया था, लेकिन बाद में किसी दूसरे हीरो को वो मूवी दे दी गई। मुझे बहुत बुरा लगा और मैंने हर किसी से इसकी शिकायत की थी। हालांकि एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिया।

बताते चले कि नुसरत आखिरी बार छोरी 2 में नजर आई थी। उनकी यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी जिसे पसंद किया गया था। इसके अलावा उनका नाम अनुराग बसु की अगली फिल्म में सामने आ रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article