Nupur Sanon Out From Kannappa: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन की बहन नुपुर सेनॉन (Nupur Sanon) जल्द ही रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' से तेलुगु डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही नुपुर सेनॉन ने साउथ में अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली थी। इस फिल्म में नुपुर सेनॉन को मांचू विष्णु (Manchu Vishnu) के साथ फिल्म 'कन्नाप्पा' (Kannappa) में देखा जाता। हालांकि अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उन्होंने नुपुर सेनॉन के फैन्स को निराश कर दिया है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक नुपुर सेनॉन फिल्म 'कन्नाप्पा' से बाहर हो गई हैं।
विष्णु ने आने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से नुपुर सेनॉन के फिल्म 'कन्नाप्पा' से बाहर होने की जानकारी दी है। इतना ही उन्होंने नुपुर सेनॉन को उनकी आने वाली फिल्मों के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। विष्णु ने ट्वीट करते हुए बताया, 'शेड्यूलिंग कांफ्लिक्ट्स की वजह से नुपुर सेनॉन ने फिल्म 'कन्नाप्पा' से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। नुपुर के बाहर होने के बाद अब फिल्म के लिए नई एक्ट्रेस की तलाश है। नुपुर सेनॉन को उनकी आने वाली कमिटमेंट्स के लिए शुभकामनाएं। आशा है कि फ्यूचर में उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा।'
नूपुर सेनन अपनी पहली तेलुगु फिल्म टाइगर नागेश्वर राव में रवि तेजा के साथ नजर आएंगी। बड़े बजट के साथ बनकर तैयार हुई इस फिल्म का निर्देशन वामसी ने किया है। टाइगर नागेश्वर राव 20 अक्टूबर 2023 को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है
