बॉलीवुड

Sky Force में निम्रत कौर ने मारी धांसू एंट्री, अक्षय कुमार संग बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 12, 2024, 07:28 PM IST

Nimrat Kaur in Sky Force: एक्ट्रेस निम्रत कौर (Nimrat Kaur) पर्सनल लाइफ के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं। निम्रत कौर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'स्काई फोर्स (Sky Force)' में नजर आने वाली हैं।

Image

aKSHY.

Nimrat Kaur in Sky Force: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस निम्रत कौर (Nimrat Kaur) अभी हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में आ गई थीं। निम्रत कौर और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की अफेयर को लेकर कई अफवाह फैली थीं। जिसके बाद से निम्रत कौर सोशल मीडिया पर खाफी सूर्खियों में हैं। निम्रत कौर की अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गई हैं। निम्रत कौर की अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'स्काई फोर्स' में एंट्री को लेकर अभी ऐलान हो गया है। 'स्काई फोर्स' में निम्रत कौर बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ धमाल मचाती दिखाई देंगी।

'स्काई फोर्स' में हुई निम्रत कौर की एंट्री

एक्ट्रेस निम्रत कौर अपने अफेयर की खबरों के बाद अब एक फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई हैं कि निम्रत कौर एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'स्काई फोर्स (Sky Force)' में उनके साथ नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'स्काई फोर्स' में निम्रत कौर का धांसू रोल होने वाला है। आपको बता दें इस फिल्म से एक्ट्रेस सारा अली खान का भी नाम जुड़ चुका है। लेकिन फिल्म में निम्रत कौर की एंट्री होने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

अक्षय कुमार, सारा अली खान और निम्रत कौर की मल्टी-स्टारर एक्शन फिल्म 'स्काई फोर्स' का ऐलान इसी साल अक्टूबर महीने में किया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा कर दिया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' साल 2025 की 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। देखना होगा अक्षय कुमार और निम्रत कौर की जोड़ी फिल्म 'स्काई फोर्स' को कितनी ऊचांई तक ले जाती है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article