बॉलीवुड

पहली रसोई पर नई-नवेली दुल्हन Kriti Kharbanda ने बनाया हलवा, दादी सास ने चखते ही दिया नेग

Kriti Kharbanda makes first Rasoi: हाल ही में कृति( Kriti Kharbanda) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ससुराल की पहली रसोई की झलकियां दिखाई। कृति ने रसोई में हलवा बनाते हुए फोटो साझा की, इस फोटो में कृति सुनहरा सूजी का हलवा बना रही है।

Image

Kriti Kharbanda makes first Rasoi

Kriti Kharbanda makes first Rasoi: बॉलीवुड का नवविवाहित जोड़ा कृति खरबन्दा( Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट( Pulkit Samrat) इन दिनों अपनी शादी की रस्मों में व्यस्त नजर आ रहा हैं। कुछ दिन पहले अदाकारा ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थी जिसे देख फैंस का दिल झूम उठा था। उसके बाद कृति के वेलकम की वीडियो सामने आई थी, वहीं आज कृति ने अपने ससुराल वालों के लिए हलवा बनाया। आइए आपको बताते हैं कृति के पहली रसोई कैसी थी।

हाल ही में कृति( Kriti Kharbanda) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ससुराल की पहली रसोई की झलकियां दिखाई। कृति ने रसोई में हलवा बनाते हुए फोटो साझा की, इस फोटो में कृति सुनहरा सूजी का हलवा बना रही है। हलवा दिखने में बेहद स्वादिष्ट नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर में कृति ने अपनी दादी सास के साथ फोटो डाली है, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया है कि दादी से अप्रूव हो गया। कृति की पहली रसोई की पीक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर नजर डाले तो एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग का सूट पहना है उनके चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। हाथ में चूड़ा गले में मंगलसूत्र पहनकर कृति बेहद प्यारी नजर आ रही हैं।

बताते चले कि बॉलीवुड अदाकारा कृति खरबंदा ने 15 मार्च 2024 को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट से शादी की थी। कपल ने शाही अंदाज में शादी के थी। शादी में कृति ने बेबी पिंक रंग का लहंगा पहना था और दूल्हे पुलकित ने हल्के हरे रंग का कुर्ता-पजामा पहना था। दोनों कपल साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article