Neetu Kapoor Shared Photo of Rishi Kapoor: आज 30 अप्रैल को बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की 5वीं पुण्य तिथि है। आल 2020 में कैंसर के चलते ऋषि कपूर को अंतिम सांस लेनी पड़ी। ऋषि कपूर के जाने से मानों बॉलीवुड सूना पड़ गया था। 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा। ऐसे में डेथ एनिवर्सी के दिन पत्नी नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर की। सिर्फ यही नहीं एक खूबसूरत का कैप्शन देकर नीतू ने सभी को भावुक कर दिया। टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई ऋषि की तस्वीर।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की माँ नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने आज 30 अप्रैल को ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की 5वीं पुण्य तिथि पर दिवंगत एक्टर की तस्वीर शेयर की। ये एक थ्रोबैक तस्वीर है जिसमें वीडियो कॉल पर ऋषि हाथ में दारू का ग्लास लेकर फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इसी के साथ नीतू ने कैप्शन में लिखा 'मिस यू कपूर साहब।' ये तस्वीर देख हर कोई मानों इमोशनल हो गया। साल 1980 में ऋषि ने नीतू से बड़े ही धूम-धाम से शादी की थी। दोनों ने अपनी जिंदगी में दो बच्चे ऋद्धिमा और रणबीर का स्वागत किया था।

Neetu Kapoor Shared Photo of Rishi Kapoor
ऋषि कपूर बेटे रणबीर कपूर की शादी से पहले ही चल बसे थे। आज भी लोगों और परिवार को ऋषि कपूर की कमी खलती है। साल 1970 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'मेरा नाम जोकर' फिल्म से ऋषि ने बॉलीवुड में कदम रखा था। अपने समय पर ऋषि कपूर चॉकलेटी बॉय थे जिनके पीछे सिर्फ इंडस्ट्री की ही नहीं बल्कि फ़ीमेल फैंस भी दिल हार बैठती थीं।
