Neelam Kothari on Govinda: 90 के दशक में गोविंदा ने कई एक्ट्रेसेस के साथ ऑनस्क्रीन धमाल मचाया था। इस लिस्ट में एक्ट्रेस नीलम कोठारी का नाम भी शामिल है। इन दोनों ने 14 फिल्मों में साथ किया और लोगों को जमकर एंटरटेन किया था। ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी गोविंदा-नीलम की जोड़ी हिट हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा और नीलम कोठारी ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। उस वक्त इन दोनों को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आते रहती थी। इस बीच नीलम कोठारी ने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अपने और गोविंदा के रिश्ते के बारे में चुप्पी तोड़ी है।
नीलम कोठारी ने कही ये बात
बॉलीवुड की पॉपुलर हसीना नीलम कोठारी ने हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा को लेकर कई खुलासे किए है। एक्ट्रेस ने कहा, 'उस समय कुछ क्लियर नहीं था। जिसको जैसा लगता है वो छाप देता था। अगर किसी के साथ 2-3 फिल्में कर दी तो डेटिंग की खबरें शुरू। उन दिनों हम कलम की ताकत से डरते थे इसलिए कोई इन खबरों के खिलाफ कुछ बोलता नहीं था।' बता दें कि गोविंदा ने स्टारडस्ट से बातचीत करते हुए ये बात मानी थी कि वे नीलम से प्यार करते थे। वो अपनी वाइफ सुनीत को कहते थे कि वो बदल जाए और नीलम की तरह बने। मालूम हो कि नीलम कोठारी ने 'हम साथ साथ है', 'घर का चिराग' समेत कई फिल्मों में धमाल मचाया था। उनकी एक्टिंग को लोग खूब पसंद करते थे।
नीलम कोठारी ने इस शख्स से रचाई शादी
बताते चलें कि नीलम कोठारी ने साल 2011 में एक्टर समीर सोनी से शादी की है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं गोविंदा की बात करें तो हाल ही में वो चोटिल हो गए थे। दरअसल, एक्टर को अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई थी। हालांकि अब वो बिल्कुल ठीक हो गए है।
