Nawazuddin Siddiqui-Aaliya Siddiqui cancelled Divorced: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी एक समय पर पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। लड़ाई की तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, ऐसे में कपल ने एक दूजे से अलग होने का फैसला लिया था। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई थी की मामला कोर्ट तक पहुँच गया था। लेकिन अब दोनों के बीच रिश्ते सुधरने लगे हैं, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
इ टाइम्स को इंटरव्यू देते नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पत्नी आलिया (Aaliya Siddiqui) ने कहा की तीसरे के दखल से रिश्ते बिगड़ते हैं, लेकिन अब हमने वह गलतफहमियां सुलझा ली है। साथ ही अपना पूरा ध्यान बच्चों पर दे दिया है, इसी करण दोनों ने ये फैसला किया है की अब हम तलाक नहीं लेंगे। साथ ही उन्होंने बताया की बेटी के कारण हम साथ आए, क्यूंकी वह हम दोनों की लड़ाई से कड़ी प्रभावित हो गई थी।
साथ ही वह आगे कहती हैं की हाल के दिनों में, मेरे जीवन में कुछ चीजें बदल गई हैं। मुझे लगा कि जब हमने दुनिया के साथ बुरी चीजें साझा कीं, तो हमें अच्छी चीजें भी साझा करनी चाहिए। मुझे लगता है कि जो अच्छा है उसे भी साझा करना चाहिए। कुछ ही दिन पहले कपल ने शादी की 14वीं सालगिरह मनाई जिसकी तस्वीर सामने आई। आलिया ने दावा किया कि अभिनेता ने उन्हें और उनके दो बच्चों को अपने घर से बाहर निकाल दिया था।
