Hardik Pandya and Natasa Stankovic Divorce: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। इस बीच अब हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। पहले जहां सोशल मीडिया पर तलाक के बाद क्रिकेटर को फैंस की सहानुभूती मिल रही थी और नताशा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। अब सीन कुछ उल्टा ही होता दिख रहा है। जब से हार्दिक के नए रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही हैं तब से चीजें अचानक बदल गई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दिनों भारतीय क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya) और ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया (Jasmin Walia) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पर दोनों की डेटिंग की खबरों के बीच नताशा ने भी अपने नए लुक से सभी का ध्यान खींच लिया है। यहां उनकी नए वायरल लुक पर एक नजर डालते हैं।
नताशा के नए लुक ने काटा बवाल
नताशा ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आइस ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में कहर ढाती दिख रही हैं। लोगों का मानना है कि यह फोटोज हार्दिक के रिलेशनशिप रूमर्ड के बाद शेयर करना काफी सोची समझी स्ट्रैटेजी है। अभी तक हार्दिक या नताशा की तरफ से इन रूमर्स को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है।
तलाक के बाद हार्दिक को मिला नया प्यार?
हार्दिक और जैस्मीन दोनों को ग्रीस में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं, दोनों की साथ में तस्वीरें सामने आई थी जिसके बाद से ये अटकलें चल रही हैं कि इनके बीच क्या रिश्ता है। लोगों का मानना है कि हार्दिक और जैस्मीन ने इंस्टाग्राम पर एक ही पूल के किनारे तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें बैकग्राउंड में सुंदर ग्रीक लैंडस्केप नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई अफवाहे भी उड़ने लगी हैं।
