बॉलीवुड

हिंदी सिनेमा पर Naseeruddin Shah का फूटा गुस्सा, बोले 'मैंने फिल्में देखना ही बंद कर दिया...'

Naseeruddin Shah Upset with Hindi cinema: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान होने हिंदी सिनेमा की प्रति निराशा जाहिर की और बताया कि अब उन्होंने हिंदी फिल्में देखना ही बंद कर दिया है। आइए जानें उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

Image

Naseeruddin Shah

Naseeruddin Shah Upset with Hindi cinema: नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में से एक है। नसीरुद्दीन ने अपने अब तक के करियर में 100 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बयानों के चलते भी छाए रहते हैं। हाल ही में नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) को एक इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने हिंदी सिनेमा को लेकर अपनी निराशा जाहिर की। अभिनेता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हिंदी सिनेमा तब बेहतर हो सकता था, जब फिल्म निर्माता पैसे कमाने के इरादे से फिल्में ना बनाएं। अभिनेता ने कहा कि फिल्म निर्माता लंबे समय से एक ही तरह की फिल्में बना रहे हैं।

नसीरुद्दीन शाह ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने अब हिंदी फिल्मों को देखना ही बंद कर दिया है। दिग्गज अभिनेता ने कहा कि अब जो फिल्में बन रही हैं वो उन्हें कुछ खास पसंद नहीं है और कैसे लोग 100 साल पुराने हिंदी सिनेमा होने पर गर्व करते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कंटेंट की कमी पर भी सवाल उठाए। लोग एक ही तरह फिल्में देख-देखकर बोर हो गए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नसीरुद्दीन शाह को जल्द ही सीरीज 'शोटाइम' में देखा जाएगा, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में इमरान हाशमी और मौनी रॉय सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा नसीरुद्दीन को बीते कुछ महीनों में 'कुत्ते' और 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' जैसी कई फिल्मों में देखा गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article