बॉलीवुड

नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता #MeToo केस में आया नया मोड़, एक्ट्रेस बोलीं, 'उनके गुंडे लगातार धमकियां...'

Nana Patekar Tanushree Dutta #Metoo case: बॉलीवुड अदाकारा तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने साल 2018 में एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) पर मीटू आरोप लगाते हुए पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, जो मामला कोर्ट में है। इस मामले को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है, जिस पर एक्ट्रेस ने सफाई जारी की है और कहा है कि ये मामला अब भी कोर्ट में चल रहा है।

Image

Tajushree Nana Patekar

Nana Patekar Tanushree Dutta #Metoo case: बॉलीवुड अदाकारा तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में एक्टर नाना पाटेकर पर मीटू आरोप लगाया था और कहा था कि उन्होंने एक फिल्म सेट पर उनके साथ बदतमीजी की थी। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद मराठी एक्टर पर केस भी दर्ज हुआ था। ये मामला कई सालों से मुंबई कोर्ट में चल रहा है, जिसको लेकर बीते दिनों गलतफहमी फैल गई थी। अदाकारा तनुश्री दत्ता ने बताया है कि कोर्ट ने साल 2008 के एक मामले में फैसला सुनाया है, जिसे लोग उनके #MeToo केस से कन्फ्यूज कर रहे हैं। उनका #MeToo मामला अब तक कोर्ट में चल रहा है, जिसमें पुलिस को जल्द ही चार्जशीट दायर करनी है।

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मुंबई पुलिस ने हॉर्न ओके प्लीज सेक्सशुअल हैरेसमेंट केस में नाना पाटेकर के सपोर्ट में रिपोर्ट बनाई, जिसके आधार पर कोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया है। पुलिस ने साल 2019 में भी गलत रिपोर्ट बनाकर इस मामले को दबाने की कोशिश की थी। मेरे जितने भी गवाह थे, उन्हें नाना पाटेकर के गुंडो और अंडरवर्ल्ड से लगातार धमकियां मिल रही थीं।'

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, 'हाल ही में हमारे मुख्य गवाह ने कोर्ट में नाना पाटेकर के खिलाफ गवाही दी थी, जिसके बाद नाना पाटेकर के गुंडों ने उन्हें धमकी दी। कोर्ट ने इस गवानी का संज्ञान लिया है और पुलिस से इस पर जवाब मांगा है। यह मामला अभी बंद नहीं हुआ है, कोर्ट के सामने पुलिस को जवाब देना है, जिसके बाद हम यह कह सकते हैं कि हम ये केस जीत गए हैं।'

तनुश्री दत्ता ने मीडियावालों पर सवाल खड़े करते हुए कहा है, 'मैं और मेरी लीगल टीम ये केस जीत गई है लेकिन मीडिया में लगातार अपोजिट स्टोरी चलाई जा रही है। इन लोगों को कोर्ट में जवाब देना होगा। कोर्ट में हमारा केस अब भी चल रहा है और पुलिस को जल्द ही कोर्ट में में चार्जशीट दायर करनी होगी।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article