बॉलीवुड

नाग वामसी ने 'वार 2' के नुकसान पर तोड़ी चुप्पी, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद YRF ने लौटाए थे 18 करोड़

Naga Vamsi breaks silence on War 2 losses: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वार 2 इसी साल रिलीज हुई थी। फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद थी लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फेल हो हई। इससे मेकर्स को काफी नुकसान हुआ। इस मामले पर अब निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर नाग वामसी ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

pic credit- YRF/ instagram

Naga Vamsi breaks silence on War 2 losses: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वार 2 इसी साल रिलीज हुई थी। फिल्म में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में थी। बता दें कि वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। ऐसे में इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीद थी। हालांकि मूवी ने लोगों को निराश किया। ऐसी खबरें सामने आई थी कि वॉर 2 की कम कमाई से मेकर्स को काफी ज्यादा नुकसान हुआ था। इस मामले पर अब निर्माता नाग वामसी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

नागा वाम्सी ने तोड़ी चुप्पी

निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर नाग वामसी ने आखिरकार 'वार 2' से हुए नुकसान की लंबी अफवाहों पर खुलकर बात की। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वार 2' रिलीज से पहले भारी हाइप के साथ आई थी, खासकर तेलुगु राज्यों में। दो बड़े सितारों, सफल फ्रैंचाइजी और पूरे देश में मार्केटिंग की वजह से उम्मीदें आसमान छू रही थीं। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार नहीं पकड़ सकी और मेकर्स को काफी नुकसान हुआ। फिल्म के पिटने के बाद ऐसी खबरें सामने आई कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में डिस्ट्रीब्यूशन संभालने वाले नाग वामसी को भारी घाटा हुआ है। इस मामले पर नागा वाम्सी ने Great Andhra से बात करते हुए साफ किया कि तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स उन्होंने 68 करोड़ रुपए में खरीदे थे जीएसटी के साथ। राज फिल्म्स ने रिलीज से पहले ही जीएसटी का हिस्सा चुका दिया था, जिससे कुछ बोझ कम हुआ।मजबूत ओपनिंग के बावजूद तेलुगु राज्यों से फिल्म ने सिर्फ 35 से 40 करोड़ का थिएट्रिकल शेयर कमाया, यानी निवेश और कमाई में बड़ा अंतर हो गया। नाग वामसी ने बताया कि रिलीज के बाद वे वाईआरएफ में 'वार 2' टीम से मिले। नुकसान समझकर प्रोडक्शन हाउस ने खुद से 18 करोड़ रुपए रिफंड कर दिए। नाग वामसी का ये मानना है कि 'वार 2' से कुल नुकसान सिर्फ 10 से 15 करोड़ रुपए के आसपास है, जो पहले उड़ रही बड़ी-बड़ी अफवाहों से कहीं कम है।

वॉर 2 की कुल कमाई

बताते चलें कि ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' का कुल कलेक्शन लगभग 300-365 करोड़ रुपये रहा, जिसमें भारत में इसका नेट कलेक्शन 230-245 करोड़ के आसपास था, लेकिन 400 करोड़ के बड़े बजट के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई। अगर आपको ये स्पाई थ्रिलर फिल्म देखनी है तो ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article