बॉलीवुड

Naagzilla: कार्तिक आर्यन संग बनेगी 'लापता लेडीज' फेम Pratibha Ranta की जोड़ी, सान्या मल्होत्रा को किया रिप्लेस?

Pratibha Ranta To enter in Naagzilla: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म 'नागजिला: नाग लोक का पहला कांड' (Naagzilla: Naag Lok Ka Pehla Kaand) में अब 'लापता लेडीज' फेम प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) की बड़ी एंट्री होती नजर आ रही है।

Image

Pic Credit: Instagram

Pratibha Ranta To enter in Naagzilla: बीते कुछ सालों में कई नए एक्टर्स ने फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई है। इन एक्टर्स की एक्टिंग देखने के बाद अब बड़े-बड़े निर्माता इन नए एक्टर्स को अपनी फिल्मों को चांस दे रहे हैं। अब जो नई जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' में अहम रोल निभा चुकीं प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) के हाथ कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म 'नागजिला: नाग लोक का पहला कांड' (Naagzilla: Naag Lok Ka Pehla Kaand) लगी है।

सान्या मल्होत्रा को प्रतिभा रांटा ने किया रिप्लेस

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' के लिए प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) को फाइनल कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मूवी के लिए सान्या मल्होत्रा पहली पसंद थीं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि सान्या मल्होत्रा को 'नागजिला' के साइन कर लिया गया है। मगर अब इस मूवी में प्रतिभा रांटा ने सान्या मल्होत्रा को रिप्लेस कर कार्तिक आर्यन स्टारर में अपनी जगह बना ली है।

बताते चलें मेकर्स की ओर से फिल्म 'नागजिला' में हुई प्रतिभा की एंट्री पर कोई बयान सामने नहीं आया है। उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही इसकी बड़ी घोषणा कर देंगे। 'नागजिला' का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। यह मूवी धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा निर्मित होगी। कार्तिक आर्यन ने फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू कर दी है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन और प्रतिभा की फ्रेश जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'नागजिला' के अलावा कार्तिक आर्यन के पास इस समय फिल्म 'तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी' भी है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी। फिल्म 25 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article