बॉलीवुड

Naagzilla: दिवाली के बाद इस दिन कार्तिक आर्यन शुरू कर देगी शूटिंग, जानिए तारीख

Kartik Aaryan's Naagzilla: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'नागजिला' (Naagzilla) की शूटिंग अगले महीने यानी 1 नवम्बर से शुरू की जाएगी। इस मूवी की शूटिंग शुरू करने के लिए टीम भी उत्साहित है।

Image

Pic Credit: Instagram of Kartik Aaryan

Kartik Aaryan's Naagzilla: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर में से एक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर कुछ महीनों पहले क्रिएचर कॉमेडी 'नागजिला' (Naagzilla) की घोषणा हुई थी। इस मूवी को करण जौहर के बैनर तले यानी धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन की महावीर जैन फिल्म्स के तहत बनाया जाएगा। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कार्तिक आर्यन ने इस मूवी की शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस ली है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग को किसी दिन से शुरू करने वाले हैं।

इस दिन से शुरू होगी फिल्म 'नागजिला' की शूटिंग

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन इसी साल मुंबई में 1 नवम्बर से शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस समय कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म की पूरी टीम भी शूटिंग शुरू करने के लिए एक्साइटेड है। पिछले कुछ समय से प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों-शोरों से चल रहा है। टीम ने इस मूवी को शूट करने की कमर कस ली है। सुनने में आ रहा है कि इस मूवी को अगले साल स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर रिलीज किया जा सकता है।

मेकर्स इस समय कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नाग्जिला' की शूटिंग शुरू करने की तैयारियों में लगे हुए हैं। बीते दिन यानी 16 अक्टूबर के दिन भी बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया है कि वो जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म को शूट करेंगे। सूत्र ने बताया कि कार्तिक दोनों फिल्मों की शूटिंग एक साथ करेंगे। वह पूरी तरह से प्रोफेशनल हैं और उन्होंने अगले महीने के लिए अपनी तारीखें बहुत अच्छी तरह से प्लान की हैं।' 'नागजिला' का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने करने जा रहे हैं। यह करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन की महावीर जैन फिल्म्स के बीच एक लंबी साझेदारी की शुरुआत है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article