बॉलीवुड

Munjya 2: शरवरी वाघ का कटा पत्ता...? 'लापता लेडीज' की इस हसीना के हाथ लगा जैकपॉट

Pratibha Ranta to join Munjya 2: दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की सफल फिल्म मुंज्या (Munjya Movie) के सीक्वल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगर खबरों की मानें तो मेकर्स ने मुंज्या 2 (Munjya 2 Movie) में लापता लेडीज फेम प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta Actress) की एंट्री हो गई है। जहां मुंज्या में शरवरी वाघ अहम रोल में दिखी थीं, वहीं मुंज्या 2 में वो प्रतिभा रांटा के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।

Image

Image Source: Mumjya Movie

Pratibha Ranta to join Munjya 2: अभय वर्मा (Abhay Verma) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) ने फिल्म मुंज्या से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था। फिल्म मुंज्या के सुपरहिट होने के बाद ही ये साफ हो गया था कि मेकर्स इसका दूसरा पार्ट रिलीज करेंगे। खबरों की मानें तो मैडॉक ने मुंज्या 2 (Munjya 2 Movie) पर काम करना शुरू कर दिया है और इन दिनों इसकी कास्टिंग पर काम चल रहा है। मुंज्या में जहां शरवरी ने दर्शकों को दीवाना बनाया था, वहीं मुंज्या 2 में उनके साथ लापता लेडीज फेम प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta Actress) भी नजर आएंगी। जब से मुंज्या 2 के साथ प्रतिभा का नाम जुड़ा है, तब से लोग ऐसा मान रहे हैं कि वो मुंज्या 2 में शरवरी वाघ की जगह लेंगी लेकिन ऐसा नहीं है।

अगर बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की ताजा खबर की मानें तो मुंज्या 2 में प्रतिभा रांटा का अहम रोल होगा। वो मुंज्या 2 में शरवरी को रिप्लेस नहीं करेंगी बल्कि मेकर्स मुंज्या 2 में एक नए किरदार को दर्शकों के सामने पेश करेंगे, जिसकी अपनी स्टोरी लाइन होगी। प्रतिभा का किरदार मुंज्या 2 की कहानी में कई सारे नए ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आएगा, जिससे दर्शकों का मजा दोगुना हो जाएगा।

कब से शुरू होगी मुंज्या 2

अगर मुंज्या 2 की शूटिंग की बात करें तो अभय वर्मा, शरवरी वाघ और प्रतिभा रांटा इसे साल 2025 के अंत तक शुरू करेंगे। मेकर्स जल्द ही मुंज्या 2 की स्टारकास्ट का ऐलान कर सकते हैं और शूटिंग डिटेल्स भी देंगे। फिल्म मुज्या से न केवल अभय वर्मा ने शानदार डेब्यू किया था बल्कि उनकी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके ट्रेड पंडितों को भी चौंका दिया था। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि मुंज्या 2 के साथ वो क्या कमाल करते हैं और शरवरी-प्रतिभा इसमें कितना योगदान देती हैं। वैसे आप फिल्म मुंज्या 2 के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article