बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी से 60 करोड़ के फ्रॉड केस में 5 घंटे तक पूछताछ, पहले राज कुंद्रा का बयान हुआ था दर्ज

Shilpa Shetty Statement: राज कुंद्रा के बाद अब मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से 60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की है। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने भी आर्थिक अपराध शाखा को सारी जानकारी दे दी है। इस दौरान पुलिस ने 5 घंटे तक शिल्पा का बयान दर्ज किया।

Image

pic credit- shilpa shetty instagram

Shilpa Shetty 60 crore Fraud Case: हाल ही में राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उनसे लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की थी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि पुलिस बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया। सामने आई ये रिपोर्ट में ये बताया गया है कि पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से भी घंटों पूछताछ की है। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने भी आर्थिक अपराध शाखा को सारी जानकारी दे दी है। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर....

शिल्पा शेट्टी से हुई पूछताछ

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का बयान 60 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने शिल्पा से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की। EOW से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पूछताछ शिल्पा के घर पर हुई, जिसमें उन्होंने अपनी एडवरटाइजिंग कंपनी के बैंक खाते में हुए कथित लेनदेन की जानकारी दी। पूछताछ के दौरान शिल्पा ने पुलिस को कई दस्तावेज सौंपे, जिनकी जांच अधिकारी कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राज कुंद्रा ने पुलिस को बताया था कि धोखाधड़ी की शिकायत करने वाले दीपक कोठारी की NBFC से 60 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था। बाद में इसे कोठारी की कंपनी में इक्विटी के तौर पर एडजस्ट किया गया। इस रकम में से 20 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सेलेब्रिटी प्रमोशन, ब्रॉडकास्ट के खर्चे समेत अन्य चीजों पर हुआ। बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को इस काम के लिए पेमेंट की गई थे। इस दौरान शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने प्रमोशन की तस्वीरें भी पुलिस को दी। बता दें कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

चर्चा में रहती हैं शिल्पा शेट्टी

बताते चलें कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक से एक फिल्मों में अपना अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी फिल्म धड़कन को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इस मूवी में वो अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ नजर आई थी। शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। 50 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी किसी अप्सरा से कम नहीं लगती हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article