बॉलीवुड

Mulk 2: बांद्रा के चर्च में शूटींग कर रही हैं Taapsee Pannu, अनुभव सिन्हा संभाले हुए हैं निर्देशन की कमान

Taapsee Pannu's Mulk 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने 'मुल्क' के सीक्वल यानी 'मुल्क 2' पर काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के बांद्रा में स्थित एक चर्च में की जा रही है, जिसे कोर्टरूम में बदल दिया गया है।

Image

Taapsee Pannu's Mulk 2

Taapsee Pannu's Mulk 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने साल 2018 में आई फिल्म 'मुल्क' में अहम भूमिका निभाई थी। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुल्क' में तापसी पन्नू के साथ दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी अहम भूमिका नजर आए थे। लगभग 4 सालों के बाद अनुभव सिन्हा ने अपनी इस मूवी के दूसरे पार्ट यानी 'मुल्क 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार तापसी पन्नू इस समय इमोशनल कोर्टरूम ड्रामा 'मुल्क 2' (Mulk 2) की शूटिंग मुंबई बांद्रा में स्थित चर्च में कर रही हैं।

बांद्रा के चर्च में 'मुल्क 2' की शूटिंग कर रही हैं तापसी

तापसी पन्नू फिल्म 'मुल्क 2' की शूटिंग बीते 2 हफ्तों से मुंबई के बांद्रा के एक चर्च में कर रही हैं। चर्च को फिल्म के लिए कोर्टरूम सेट में बदल दिया गया है। मिड-डे की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि इस कोर्टरूम ड्रामा की शूटिंग को करते हुए 2 हफ्ते बीत गए हैं। तापसी स्टारर का एक अहम सीन चर्च में फिल्माया जा रहा है। इन सीन्स में तापसी पन्नू को लंबे मोनोलॉग देते हुए देखा जाएगा।

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बन रही 'मुल्क 2' में तापसी पन्नू पहले पार्ट के किरदार लॉयर आरती मोहम्मद का किरदार निभा रही हैं, यह जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले चार दिनों तक इस मूवी की शूटिंग जारी रहने वाली है। इसके बाद फिल्म को उत्तर प्रदेश और हरयाणा में फिल्माया जाएगा। इन दोनों राज्यों में फिल्म की शूटिंग लगभग 20 दिनों तक चलने वाली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'मुल्क 2' खत्म करने के बाद तापसी पन्नू अपनी फिल्म 'हसीन दिलरुबा 3' को शुरू कर देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article