बॉलीवुड

रणवीर सिंह के बाद मुकेश खन्ना ने उधेड़ दी टाइगर श्रॉफ की बखिया, शक्तिमान बनने के सवाल पर बोले 'वो बच्चे जैसी...'

Mukesh Khanna targets Tiger Shroff: भारतीय सिनेमा के महानतम कलाकारों में से एक मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) शक्तिमान नहीं बन सकते हैं क्योंकि वो बच्चे हैं। लोग उनकी बात को सीरियसली नहीं लेंगे, जिस कारण उनका शक्तिमान बनना थोड़ा मुश्किल है।

Image

Mukesh Khanna Tiger Shroff

Mukesh Khanna targets Tiger Shroff: भारतीय कलाकार मुकेश खन्ना ने 90 के दशक में शक्तिमान नाम का एक सीरियल बनाया था, जो काफी फेमस हुआ था। शक्तिमान की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लोग सालों बाद भी इस सुपरहीरो को नहीं भूले हैं। भले भी भारतीय दर्शक मार्वल और डीसी यूनिवर्स के सुपरहीरोज को देखते हो लेकिन उनके दिलों में शक्तिमान ही बसता है। यही वजह है कि दर्शक काफी समय से डिमांड कर रहे हैं कि शक्तिमान पर आधारित एक फिल्म बननी चाहिए ताकि भारत का अपना सुपरहीरो दुनियाभर के सामने आए। कई प्रोडक्शन हाउस इस सिलसिले में मुकेश खन्ना से बात भी कर चुके हैं लेकिन वो अभी तक ये किरदार किसी भी बैनर को देने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। मुकेश खन्ना अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह जैसे कलाकारों के नाम शक्तिमान के लिए ठुकरा चुके हैं। इस सिलसिले में अब टाइगर श्रॉफ का नाम भी जुड़ गया है।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने टाइगर श्रॉफ के शक्तिमान बनने पर विचार शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि टाइगर के ऊपर शक्तिमान जैसा किरदार अच्छा नहीं लगेगा क्योंकि वो इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए अभी काफी छोटे हैं। मुकेश खन्ना के अनुसार, 'टाइगर ये किरदार नहीं निभा सकते हैं क्योंकि उनकी इमेज अभी तक बच्चों वाली है और शक्तिमान बहुत ही मैच्योर किरदार है। शक्तिमान जब कोई बात बोलता है तो लोग उसे गंभीरता से लेते हैं लेकिन टाइगर अगर वही बात बोलेंगे तो लोग बोलेंगे कि तुम बैठ जाओ।'

'शक्तिमान बालकबुद्धि वाला इंसान नहीं है। उसके पास बहुत दिमाग है और वो जो फैसले लेता है लोग उसका सम्मान करते हैं। टाइगर के साथ वैसी फील आना मुश्किल है। सुपरहीरोज जिम्मेदारी और दिमाग वाले होने चाहिए न कि सिर्फ बॉडी वाले।' मुकेश खन्ना ने टाइगर श्रॉफ से पहले रणवीर सिंह के ऊपर भी निशाना साधा और उनका नाम शक्तिमान के लिए खारिज कर दिया था।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article