बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सोल्जर बॉबी देओल इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। बॉबी देओल की फिल्में और उनके बयान फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। अगर ऐसा कहा जाए कि बॉबी देओल ने बुरे दौर में शोहरत के लिए जितना इंतजार किया था, अच्छे वक्त में उन्हें उसकी दोगुनी शोहरत मिल रही है तो शायद गलत नहीं होगा। बॉबी देओल के स्टारडम में बेशुमार उछाल फिल्म एनिमल के बाद आई है। बॉबी देओल की शोहरत किस कदर बढ़ी है, इसका एक नजारा हमें कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर मिला है, जिसमें महेन्द्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज किया है और एक खास तरह की गुजारिश की है।
असल में एक्टर बॉबी देओल ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी द्वारा भेजा गया एक मैसेज शेयर किया है, जिसमें क्रिकेटर ने उनसे एक वीडियो डिलीट करने को कहा है। जब से बॉबी देओल ने ये मैसेज शेयर किया है, तब से फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि बॉबी के हाथों में धोनी का कौन सा वीडियो लग गया है। महेन्द्र सिंह धोनी ने मैसेज में लिखा है, 'बॉबी वो वाली वीडियो डिलीट कर देना यार... ये बहुत ही निराश करने वाली है।' जिस पर बॉबी देओल ने रिप्लाई किया है, 'ठीक है माही भाई कर दूंगा डिलीट।'
क्या बॉबी देओल और एमएस धोनी ने मिलाया है एड फिल्म के लिए हाथ
महेन्द्र सिंह धोनी और बॉबी देओल के बीच मैसेजबाजी देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों ने किसी एड के लिए हाथ मिलाया है। हो सकता है कि इसका खुलासा जल्द ही फैंस के सामने हो जाए लेकिन इस वक्त तो सभी के दिमाग में यही सवाल है कि आखिरकार दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है। वैसे आप बॉबी देओल और धोनी को साथ में देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
